By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

JDU के बागी MLA अनंत सिंह की जाएगी विधायकी, विधानसभा ने नोटिस भेज 7 दिन में मांगा जवाब

Amit Dubey
Last updated: November 2, 2026 4:52 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
नोटिस, अनंत सिंह, विधानसभा, JDU, विधायकी, 7 दिन, मांगा जवाब
SHARE

MLC चुनाव के दौरान बागी हुए JDU के मोकामा विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा की तरफ से नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उनसे पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए JDU द्वारा की गई शिकायत और उनकी विधायकी रद करने की अनुशंसा पर जवाब मांगा गया है। अनंत सिंह को इस नोटिस का एक हफ्ते के भीतर जवाब देना होगा। जेडीयू ने विधानसभा को सबूतों के साथ एक पत्र सौंपा है, जिसमें अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई है। JDU के इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अनंत सिंह को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

- Advertisement -

दरअसल आज सोमवार को अनंत सिंह को विधानसभा से एक नोटिस मिला। यह मामला पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोपों से जुड़ा है। इन आरोपों के आधार पर JDU ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मिलकर उनको एक आवेदन सौंपा, जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया गया। JDU के आवेदन में आरोप लगाया गया कि अनंत सिंह MLC चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर विधानसभा में आगे की कार्यवाही शुरू की गई है।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी शिकायत पत्र के साथ विधानसभा अध्यक्ष को कई दस्तावेज भी दिए। इनमें अखबारों की कटिंग, एक CD और अन्य सबूत शामिल थे। इन दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने अनंत सिंह को एक नोटिस जारी किया। विधानसभा से मिले नोटिस में विधायक अनंत सिंह से सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। उन्हें यह नोटिस आज सोमवार को मिला। फिलहाल, उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अनंत सिंह का जवाब मिलने के बाद की जाएगी। इससे पहले 24 अक्टूबर 2026 को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। उनकी जदयू की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी गई थी और अब पार्टी उनकी विधायकी को खत्म कराने में जुटी है।

TAGGED: 7 दिन, JDU, अनंत सिंह, नोटिस, मांगा जवाब, विधानसभा, विधायकी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कोडरमा घाटी में 20 घंटे जाम से रजौली तक वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान
बिहारी समाज
अरवल पुलिस ने नशा के कारोबार करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
सड़क निर्माण की खुली पोल, सालभर में ही उखड़ने लगी परत, जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान
बिहारी समाज
रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में प्रवर्धन व जीएनएम आमने-सामने 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कोडरमा घाटी में 20 घंटे जाम से रजौली तक वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान
बिहारी समाज
अरवल पुलिस ने नशा के कारोबार करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
सड़क निर्माण की खुली पोल, सालभर में ही उखड़ने लगी परत, जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान
बिहारी समाज
रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में प्रवर्धन व जीएनएम आमने-सामने 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
दुर्घटना

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में गैस अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन फटने से भीषण…

By Amit Dubey
NDA, बवाल, JDU, BJP, निर्दलीय, MLC, सवाल, RJD, तंज
देश-विदेश

निर्दलीय MLC भाजपा में गए तो NDA में मच गया बवाल, JDU ने BJP पर उठाए सवाल…RJD ने कसा तंज

बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव…

By Amit Dubey
सम्राट, फ्री, बिजली, CM, छोड़ें, आयकर, दाता, राजद, खजाना खाली
देश-विदेश

CM ने की संपन्न लोगों से 125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने की अपील, राजद ने कहा…खजाना खाली

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के संपन्न और आयकर देने वाले लोगों…

By Amit Dubey
रोहिणी, तेजस्वी, प्रशांत किशोर, NDA, पस्त, RJD
देश-विदेश

तेजस्वी + प्रशांत किशोर = NDA पस्त, लालू की बेटी ने RJD को दिया जीत का फॉर्मूला

बिहार में विधान परिषद चुनाव नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?