अरवल – जिले क्षेत्र में अरवल पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से नशा सेवन से संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किंजर थाना क्षेत्र के किंजर बाजार स्थित ललित सिंह अपने गुमटी में गाँजा की खरीद बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान गुमटी में छिपाकर बनाये गए बोक्स से 25 पीस गाँजा का छोटा पुरिया जिसका वजन करने पर 67 ग्राम एवं 42 पीस गाँजा का बड़ा पूरिया जिसका वजन करने पर 120 ग्राम गाँजा (कुल वजन 187 ग्राम), एवं मिट्टी का 31 पीस चीलम एवं फाइबर का गाँजा पीने वाला 06 पीस चीलम, एक मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जप्त किया गया साथ ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में किंजर थाना द्वारा काण्ड दर्ज किया गया तथा मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों कि पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। अग्रिम कारवाई कि जा रही है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

