By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

CM ने की संपन्न लोगों से 125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने की अपील, राजद ने कहा…खजाना खाली

Amit Dubey
Last updated: November 2, 2026 11:59 am
By Amit Dubey 2 Views
Share
4 Min Read
सम्राट, फ्री, बिजली, CM, छोड़ें, आयकर, दाता, राजद, खजाना खाली
SHARE

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के संपन्न और आयकर देने वाले लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी को खुद स्वयं से छोड़ दें। मुख्यमंत्री ने कहा उनके ऐसा करने से रज्य की बड़ी मदद हो जाएगी। इससे सरकारी खजाने में बचने वाली राशि का उपयोग शिक्ष व्यवस्था की बेहतरी के लिए किया जा सकेगा। सम्राट चौधरी ने अपील करते हुए संपन्न और इनकम टैक्स देने वाले लोगों से सब्सिडी छोड़ने या उसकी राशि सरकार को डोनेट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टैक्स पेयर्स अपनी मर्जी से 125 यूनिट मुफ्त मिलने वाली बिजली छोड़ सकते हैं। उन्होंने सक्षम लोगों से इस सब्सिडी की राशि सरकार को डोनेट करने का भी आग्रह किया। वहीं सीएम की इस अपील पर तेजस्वी यादव की आरजेडी ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो गया है। इन लोगों की नाकामी की वजह से लोगों से सीएम को पैसे डोनेट करने के लिए इस तरह की अपील की जा रही है।

- Advertisement -

सीएम के मुताबिक मौजूदा समय में बिहार सरकार करीब 1 करोड़ 92 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दे रही है। इस पर हर साल लगभग 23 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आर्थिक रूप से मजबूत लोग बिजली सब्सिडी छोड़ते हैं, तो सरकार की बचत बढ़ेगी। इस रकम का इस्तेमाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सक्षम नागरिकों को राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए।
इस संबंध में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बिहार से लगभग दोगुनी आबादी होने के बावजूद बिजली सब्सिडी पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। जबकि बिहार में इस मद में सालाना करीब 23 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी तुलना के आधार पर मुख्यमंत्री ने संपन्न उपभोक्ताओं से सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।

फिलहाल मुख्यमंत्री की बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने की यह अपील स्वैच्छिक है। उन्होंने सक्षम लोगों से ही 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़कर बची रकम को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में लगाने में मदद करने की बात कही है। बिहार में ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’ के तहत करीब 1.90 करोड़ परिवारों को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस योजना से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। सरकार चाहती है कि इस सुविधा का लाभ जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक पहुंचे और सरकारी पैसे का सही इस्तेमाल हो। इधर सीएम की इस अपील पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी ने कहा कि राज्य सरकार का खजाना खाली हो गया है। इसीलिए इस तरह की अपील की जा रही है।

 

- Advertisement -

 

TAGGED: CM, आयकर, खजाना खाली, छोड़ें, दाता, फ्री बिजली, राजद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मां, अवैध, संबंध, पुत्र, प्रेमी, हत्या, भोजपुर
गैर मर्द के प्यार की सनक में मां ने अपने ही बेटे को प्रेमी से मरवा डाला
अपराध बिहारी समाज
संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता-भाइयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, 62 वर्षीय पिता गिरफ्तार
बिहारी समाज
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिहारी समाज
बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मां, अवैध, संबंध, पुत्र, प्रेमी, हत्या, भोजपुर
गैर मर्द के प्यार की सनक में मां ने अपने ही बेटे को प्रेमी से मरवा डाला
अपराध बिहारी समाज
संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता-भाइयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, 62 वर्षीय पिता गिरफ्तार
बिहारी समाज
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिहारी समाज
बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मां, अवैध, संबंध, पुत्र, प्रेमी, हत्या, भोजपुर
अपराध

गैर मर्द के प्यार की सनक में मां ने अपने ही बेटे को प्रेमी से मरवा डाला

भोजपुर के तरारी में एक औरत की प्यार वाली सनक ने मां-बेटे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता-भाइयों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, 62 वर्षीय पिता गिरफ्तार

नवादा : संपत्ति विवाद में पारिवारिक रिश्तों में तनाव का मामला पकरीबरावां थाना…

By Swatva
बिहारी समाज

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव स्थित हाई स्कूल…

By Swatva
बिहारी समाज

बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर

नवादा : जिले में बेमौसम बरसात का असर किसान आम आदमी के बाद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?