By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

CM हाउस के पास मिलीं शराब की बोतलें, रोहिणी ने पूछा…कहीं ऐसा तो नहीं कि…?

Amit Dubey
Last updated: May 22, 2026 3:37 pm
By Amit Dubey 165 Views
Share
3 Min Read
CM हाउस, शराब, बोतल, रोहिणी, तंज
SHARE

राजधानी पटना में आज शुक्रवार की सुबह—सुबह मुख्यमंत्री आवास के बाहर झाड़ियों में रखे एक बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसपर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी की जबर्दस्त मौज ले ली। सीएम हाउस के बाहर शराब की बोतल मिलने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सीएम आवास के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने नियमित निगरानी के दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा। जांच करने पर बैग के अंदर शराब की बोतलें मिलीं। जवानों ने तुरंत इलाके को घेरे में ले​ लिया और जांच शुरू की। यह पता लगाया जा रहा है कि सीएम हाउस जैसे वीआईपी इलाके में कोई दारू की बोतलों वाल बैग कैसे प्लांट कर गया। अधिकारियों ने बताया कि इतने संवेदनशील क्षेत्र से प्रतिबंधित शराब की बरामदगी को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

- Advertisement -

इधर इस मामले के सामने आने के बाद इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि—’कहीं ऐसा तो नहीं कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुंच मुख्यमंत्री आवास तक है?’ इसके बाद रोहिणी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए लिखा— ‘मुख्यमंत्री जी… ये कैसी शराबबंदी है जिसमें शराब की बोतल कभी उच्च सुरक्षा वाले विधानसभा परिसर में मिलती है, मंत्रियों-उच्चाधिकारियों के बैठने वाले सरकारी कार्यालयों के गलियारे में मिलती है और सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जगह आपके आधिकारिक आवास के समीप भी मिलती है?’

मुख्यमंत्री से रोहिणी आचार्य ने कहा कि आपके आवास के समीप तक शराब की बोतल कैसे पहुंची? आवास के समीप बैठकर कौन शराब पी रहा है? कहीं ऐसा तो नहीं कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुंच मुख्यमंत्री आवास तक है? रोहिणी ने आगे लिखा कि सीएम आवास के समीप शराब की बोतल मिलने से ही स्पष्ट है कि बिहार में शराबबंदी का कानून महज फाइलों और बयानबाजी तक ही सीमित है और बिहार का कोई भी कोना ऐसा नहीं है, जहां शराब सुलभता से उपलब्ध नहीं है। पूरे बिहार में अब ये आम धारणा कायम हो चुकी है कि अवैध शराब के कारोबारियों का रसूख, उनकी पहुंच, सरकार-शासन-प्रशासन से ज्यादा है। शराब का अवैध कारोबार सत्ता-शासन-प्रशासन के संरक्षण में अपने परवान पर है। शराबबंदी के कानून को सफल बताने के तमाम दावे महज शगूफाबाजी हैं।

TAGGED: CM हाउस, तंज, बोतल, रोहिणी, शराब
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विचार

सीमेंट के मकान गर्मी बढ़ाने वाले, कैसे मिले राहत?

इसे भी एक राहत मानकर चलिए कि अब तक गर्मियों के लिए…

By Prashant Ranjan
IAS, तबादला, 10 अफसर, दीपक सिंह, राज्यपाल, प्रधान सचिव, कुंदन कुमार, गृह सचिव
राजपाट

11 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, दीपक सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव तो कुंदन कुमार गृह विभाग के सचिव नियुक्त

बिहार की सम्राट सरकार ने आज शुक्रवार को 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों…

By Amit Dubey
40 लाख, ठगी, BPSC, JDU, महासचिव, दारोगा, नौकरी, EOU, FIR
अपराध

दारोगा पुत्र को BPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर JDU महासचिव ने ऐंठ लिए 40 लाख, EOU ने दर्ज की FIR

बिहार सरकार ​की आर्थिक अपराध इकाई EOU ने एक महिला दारोगा से…

By Amit Dubey
BPSC, TRE-4, वैकेंसी, पटना, बवाल, घसीटा, छात्र नेता, हिरासत
देश-विदेश

पटना में BPSC TRE-4 वैकेंसी को लेकर बवाल, छात्राओं को घसीटा, कई स्टूडेंट लीडर हिरासत में

BPSC TRE-4 की वैकेंसी और नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?