-ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप, परिजन बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वेलवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतका के चाचा नालन्दा के शत्रुघ्न चौहान का आरोप है कि मिथलेश चौहान की पुत्री भतिजी 25 वर्षीय शैला देवी की शादी 09 मई 2025 को वेलवा गांव के की कामेश्वर चौहान के पुत्र नीतीश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही सोने की चेन व नकदी की मांगों को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
अचानक पड़ोसी ने सूचना दी कि भतिजी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। सूचना के आलोक में पहुंच थानाध्यक्ष को सूचित किया। सूचना के आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने एफएसएल टीम के साथ श्मशान घाट का निरीक्षण किया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट