By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
विचार

सीमेंट के मकान गर्मी बढ़ाने वाले, कैसे मिले राहत?

गर्मी से मुकाबले में अमीरी-गरीबी का अंतर स्पष्ट दिख रहा है, इसलिए इसमें सरकारी हस्तक्षेप आवश्यक हो जाता है। हमारे देश में भूमि के अनुपात में अत्याधिक . . . .

Prashant Ranjan
Last updated: May 22, 2026 6:11 pm
By Prashant Ranjan 70 Views
Share
5 Min Read
AI generated image
SHARE

इसे भी एक राहत मानकर चलिए कि अब तक गर्मियों के लिए वैश्विक तपन को कारण और एसी-कूलर को निवारण बताने वाला मुख्यधारा का मीडिया अब कम से कम लिखना-बोलना तो शुरू किया है कि सीमेंट के मकानों से गर्मी अधिक लग रही है। सरकार भी अब गर्मी सम्मेलन (हीट समिट) कराने लगी है।

- Advertisement -

36 वर्ष पूर्व जब शहरीकरण को जब रोमैंटिसाइज किया गया, तो सीमेंट-सरिया के उसके मकान मानक हिस्सा हो गए। नगरों में सीमेंटेड सड़कें, मकान और वृक्ष विहीन भूमि मिलकर ‘सुपर समर’ का कॉकटेल तैयार कर रहे हैं। सीमेंट के मकान गर्मी की भट्टी बन गए हैं। बाहर के तापमान के मुकाबले इन मकानों के अंदर औसतन 5 से दस डिग्री तक अधिक गर्मी होती है। दिन में सूर्य की गर्मी से एक बार तप जाने के बाद शाम में जब धूप खत्म हो जाती है, तो सीमेंट-सरिया वाली दीवारें धीरे-धीरे गर्मी छोड़ती है। इस कारण रात भर मकान गर्म ही रहता है। दस घंटे के बाद जब दीवारें ठंडी होनी शुरू होती हैं, तब तक फिर से चिलचिलाती धूप उग जाती है और इस प्रकार चौबीसों घंटे मकान गर्म ही रहते हैं।

ऐसा नहीं है कि उक्त बातें पहले से हमें या मीडिया को मालूम नहीं है। सबको सब पता है। लेकिन, कहने में संकोच है कि जिस वास्तुकला को विश्व भर में अत्याधुनिक निर्माण के रूप में पूजा जा रहा हो, उसकी आलोचना भारत में कैसे हो सकती है भला! स्टेरियोटाइप से अलग होने का भय, भीड़ से हटकर कहने में संकोच। ”सब लोग सीमेंट के मकान बनवा रहे हैं, तो सारे के सारे मूर्ख थोड़े होंगे!… और सीमेंट के मकान में गर्मी लगती है, तो इसके लिए एसी-कूलर हैं ही न! फिर इतना क्या सोचना भला!”

लेकिन, सोचने का समय आ गया, क्योंकि कल तक ठंडक देने वाली पंखे की हवा अब आग बरसा रही है, क्योंकि कूलर में 24 घंटे रहना सुखकर नहीं होता, क्योंकि धड़ाधड़ एसी ब्लास्ट हो रहे हैं, क्योंकि लगातार एसी में रहने से शुष्क नेत्र व शुष्क त्वचा की समस्या आ रही है, क्योंकि प्राकृतिक हवा के अभाव में शरीर व मन बीमार हो रहे हैं, लिस्ट लंबी है और समस्या बड़ी। समस्या विकराल है इसलिए बड़े शोध संस्थान से पढ़कर निकले अभियंता व वास्तुकार चेन्नई के पक्के मकानों में बकायदा सेंसर लगाकर शोध कर रहे हैं और यह सिद्ध कर रहे हैं कि भारत जैसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लिए इस प्रकार के मकान अनुकूल नहीं हैं। बड़े अखबार व टीवी चैनल प्रमुखता से समाचार चला रहे हैं कि कंक्रीट के मकान हीट ट्रैपर हो गए हैं। शोधकर्ता बता रहे हैं कि किसी भी परि​स्थिति में इन भवनों का तापमान 32 से 25 डिग्री से कम नहीं हो रहा है। यह डेटा चेतावनी भरा है।

- Advertisement -

गर्मी के मौसम में कंक्रीट के मकानों को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए छत को श्वेत पेंट करना, हल्के रंग के मोटे परदे लगाना, वेंटिलेशन रखना, सीलिंग ऊंची रखना आदि जैसे समाधान ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इसलिए अब समय आ गया है कि एआई के लिए अरबों रुपए खर्च करने वाली सरकार स्थानीय वातावरण के अनुसार सतत आवासन तकनीक पर शोध के लिए पैसे निकाले। यहां सावधानी रखनी होगी कि आवासन की तकनीक तब ही असर करेगी, जब पूरे नगर का वास्तु अनुकूल हो। इसके कई मंत्रालय का समन्वय करना होगा। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले मुल्क में 80 करोड़ लोगों को चावल बांटा जा रहा है, तो आवासन भी मौलिक आवश्यकता है। हालांकि, सरकार पहल शुरू कर दी है। पिछले दिनों क्लाइमेट ट्रेंडस द्वारा इंडिया हैबीटेट सेंटर में आयोजित ”इंडिया हीट समिट 2026” में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी स्वीकार किया कि बढ़ता तापमान हमारी अर्थव्यवस्था व नागरिकों के दैनिक जीवन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है।

गर्मी से मुकाबले में अमीरी-गरीबी का अंतर स्पष्ट दिख रहा है, इसलिए इसमें सरकारी हस्तक्षेप आवश्यक हो जाता है। हमारे देश में भूमि के अनुपात में अत्याधिक लोग ठूंसे पड़े हैं। शीघ्र उपाय नहीं किए गए, तो एक और महामारी को हम न्योता देंगे।

- Advertisement -

(यह लेखक के निजी विचार हैं)

TAGGED: concrete, heat, housing, summer
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Prashant Ranjan
Follow:
Hello, I am prashant Ranjan
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
IAS, तबादला, 10 अफसर, दीपक सिंह, राज्यपाल, प्रधान सचिव, कुंदन कुमार, गृह सचिव
राजपाट

11 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, दीपक सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव तो कुंदन कुमार गृह विभाग के सचिव नियुक्त

बिहार की सम्राट सरकार ने आज शुक्रवार को 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों…

By Amit Dubey
CM हाउस, शराब, बोतल, रोहिणी, तंज
देश-विदेश

CM हाउस के पास मिलीं शराब की बोतलें, रोहिणी ने पूछा…कहीं ऐसा तो नहीं कि…?

राजधानी पटना में आज शुक्रवार की सुबह—सुबह मुख्यमंत्री आवास के बाहर झाड़ियों…

By Amit Dubey
40 लाख, ठगी, BPSC, JDU, महासचिव, दारोगा, नौकरी, EOU, FIR
अपराध

दारोगा पुत्र को BPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर JDU महासचिव ने ऐंठ लिए 40 लाख, EOU ने दर्ज की FIR

बिहार सरकार ​की आर्थिक अपराध इकाई EOU ने एक महिला दारोगा से…

By Amit Dubey
BPSC, TRE-4, वैकेंसी, पटना, बवाल, घसीटा, छात्र नेता, हिरासत
देश-विदेश

पटना में BPSC TRE-4 वैकेंसी को लेकर बवाल, छात्राओं को घसीटा, कई स्टूडेंट लीडर हिरासत में

BPSC TRE-4 की वैकेंसी और नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?