By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दारोगा पुत्र को BPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर JDU महासचिव ने ऐंठ लिए 40 लाख, EOU ने दर्ज की FIR

Amit Dubey
Last updated: May 21, 2026 12:43 pm
By Amit Dubey 292 Views
Share
3 Min Read
40 लाख, ठगी, BPSC, JDU, महासचिव, दारोगा, नौकरी, EOU, FIR
SHARE

बिहार सरकार ​की आर्थिक अपराध इकाई EOU ने एक महिला दारोगा से 40 लाख की ठगी करने के आरोप में जदयू नेता और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी पर प्राथमिकी दर्ज की है। जदयू नेता पर आरोप है कि उन्होंने महिला दारोगा के बेटे को BPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। आर्थिक अपराध इकाई की ओर से की जा रही जांच के मुताबिक पटना पुलिस की महिला दारोगा आशा सिंह ने अपने बेटे रितेश को बीपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए जेडीयू के प्रदेश महासचिव और पूर्व में कुम्हरार विधानसभा सीट से बतौर राजद कैंडिडेट चुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को 40 लाख रुपये का चढ़ावा दिया। जब रीतेश बीपीएससी परीक्षा पास नहीं हुआ, तो मामला पुलिस से लेकर कोर्ट तक पहुंच गया तथा सारी पोल खुल गई। दारोगा के आमदनी की भी और जेडीयू नेता के कारिस्तानी की भी।

- Advertisement -

मामले की जांच जब आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की तब एजेंसी ने दारोगा और उनके बेटे के अलावा जेडीयू नेता के साथ उनकी पत्नी और ससुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया। प्राथमिकी में जदयू नेता के पिता ब्रजकिशोर प्रसाद, उनकी पत्नी डॉ. रजनी, घूस की रकम देने वाली महिला दारोगा आशा सिंह और उनके बेटे रितेश को भी आरोपित बनाया गया है। जांच की जिम्मेदारी ईओयू की डीएसपी स्वाति कृष्णा को सौंपी गई है। आरोपी जदयू नेता धर्मेंद्र पहले आरजेडी में था और बाद मेंं उसने जदयू ज्वाइन कर ली थी।

बताया जाता है कि बेटे का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आने पर दारोगा ने जदयू के नेताजी से पैसे वापस मांगे और यहीं से विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद जदयू नेता ने दारोगा को 25 लाख का एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। बाकी 15 लाख भी नहीं मिले। उसके बाद दारोगा ने जनवरी, 2024 में जेडीयू नेता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मामला जब कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने पूछा कि दारोगा के पास 40 लाख कहां से आए। उसके बाद इस मामले में एसएसपी की सिफारिश और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी।

TAGGED: 40 लाख, BPSC, EOU, FIR, JDU, ठगी, दारोगा, नौकरी, पुत्र, महासचिव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सखी वन स्टॉप सेंटर ने एक साल में 206 मामलों का कराया निपटारा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल रहा सहारा
बिहारी समाज
जिले के सभी पंचायतों में “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन, “सुशासन युक्त पंचायत” थी मुख्य थीम
बिहारी समाज
किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो नामजद आरोपित गिरफ़्तार 
बिहारी समाज
120 लीटर महुआ शराब के साथ बिना नंबर की बाइक जब्त, तस्कर फरार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सखी वन स्टॉप सेंटर ने एक साल में 206 मामलों का कराया निपटारा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल रहा सहारा
बिहारी समाज
जिले के सभी पंचायतों में “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन, “सुशासन युक्त पंचायत” थी मुख्य थीम
बिहारी समाज
किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो नामजद आरोपित गिरफ़्तार 
बिहारी समाज
120 लीटर महुआ शराब के साथ बिना नंबर की बाइक जब्त, तस्कर फरार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सखी वन स्टॉप सेंटर ने एक साल में 206 मामलों का कराया निपटारा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल रहा सहारा

नवादा : जिले का सखी वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के सभी पंचायतों में “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन, “सुशासन युक्त पंचायत” थी मुख्य थीम

नवादा : बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत प्रत्येक माह के अंतिम…

By Swatva
बिहारी समाज

किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो नामजद आरोपित गिरफ़्तार 

नवादा : नगर थाना क्षेत्र बरौनी मुहल्ले में किशोरी से कथित छेड़खानी का…

By Swatva
बिहारी समाज

120 लीटर महुआ शराब के साथ बिना नंबर की बाइक जब्त, तस्कर फरार 

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास 120 लीटर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?