नवादा : जिले के रोह पेट्रोल पंप के समीप दो बाईकों की टक्कर में टोला सेवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी सनोज राजवंशी के रूप में की गई जबकि घायलों में रूपौ थाना क्षेत्र के कसमारा गांव निवासी काजू कुमार एवं अंकज कुमार शामिल है।
बताया जा रहा है कि टोला सेवक सनोज राजवंशी अपने भाई को छोड़ने बुधौली गांव गया था। वापस लौट के क्रम में रोह पेट्रोल पंप के समीप दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें सनोज राजवंशी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार काजू कुमार और अंकज कुमार जख्मी हो गए।
फिलहाल दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए विम्स पवापुरी रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट