By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : JDU का पप्पू यादव पर बड़ा प्रहार, बताया ‘राजनीति का लंपट

Swatva
Last updated: February 4, 2026 3:57 pm
By Swatva 52 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Patna : पटना में नीट (NEET) छात्रा की मौत के मामले ने अब एक तीखे राजनीतिक युद्ध का रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर जेडीयू ने अब तक का सबसे कड़ा हमला बोला है। बुधवार (04 फरवरी, 2026) को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव की राजनीति और उनके तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल उठाए।

- Advertisement -

नीरज कुमार ने बेहद तल्ख लहजे में पप्पू यादव को ‘राजनीति का लंपट’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग सांसद बन जाते हैं जिन्हें कानून और मर्यादा का ज्ञान नहीं है। नीरज कुमार ने पप्पू यादव के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या उन्हें पता नहीं है कि पूर्णिया की बेटियां आज पढ़कर आईएएस बन रही हैं? वे बिहार की बेटियों के बारे में अनर्गल टिप्पणी करना बंद करें।”

जेडीयू प्रवक्ता ने जहानाबाद में हुए ‘न्याय मार्च’ का जिक्र करते हुए पप्पू यादव को कानूनी घेरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी पीड़िता या मृतका की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। पप्पू यादव ने किस अधिकार से लड़की का नाम और पहचान उजागर होने दी? नीरज कुमार ने दावा किया कि जहानाबाद मार्च के दौरान सौंपे गए मांग पत्र (स्मारक पत्र) पर पप्पू यादव के हस्ताक्षर नहीं थे।

नीरज कुमार ने पप्पू यादव पर तंज करते हुए कहा कि उनको डर था कि कहीं कानूनी शिकंजे में न फंस जाएं। दूसरों को फंसाने और खुद सुरक्षित रहने की राजनीति अब नहीं चलेगी।” पप्पू यादव द्वारा सरकार का ‘काला चिट्ठा’ खोलने की धमकी पर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि पप्पू यादव खुद मुकदमों के बोझ तले दबे हुए हैं। वे खुद को ‘ज्ञानी पुरुष’ समझ रहे हैं, लेकिन हकीकत में वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए बेटियों की अस्मत और मौत पर राजनीति कर रहे हैं।

- Advertisement -

मालूम हो कि पटना में जान गंवाने वाली नीट छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नीतीश सरकार ने पहले ही सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश केंद्र सरकार से कर दी है। इसके बावजूद, विपक्षी नेताओं और विशेषकर पप्पू यादव के आक्रामक रुख ने इस मामले में सियासी पारा चढ़ा रखा है।

TAGGED: जेडीयू, नीट छात्रा मौत मामला, नीरज कुमार, पप्पू यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार राम को दी गयी विदाई
बिहारी समाज
तत्कालीन जिला प्रबंधक को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश
बिहारी समाज
TRE-4, शिक्षक भर्ती, महाआंदोलन, अल्टीमेटम, 16 फरवरी, छात्र, प्रदर्शन, पटना
TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए अल्टीमेटम, 16 को छात्रों का पटना में ‘महाआंदोलन’
लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
NITISH CABINET MEETING
सात निश्चय-3 का धमाका : 213 प्रखंडों में नए कॉलेजों की सौगात, 55 संस्थान बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार राम को दी गयी विदाई
बिहारी समाज
तत्कालीन जिला प्रबंधक को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश
बिहारी समाज
TRE-4, शिक्षक भर्ती, महाआंदोलन, अल्टीमेटम, 16 फरवरी, छात्र, प्रदर्शन, पटना
TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए अल्टीमेटम, 16 को छात्रों का पटना में ‘महाआंदोलन’
लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
NITISH CABINET MEETING
सात निश्चय-3 का धमाका : 213 प्रखंडों में नए कॉलेजों की सौगात, 55 संस्थान बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
TRE-4, शिक्षक भर्ती, महाआंदोलन, अल्टीमेटम, 16 फरवरी, छात्र, प्रदर्शन, पटना
लेटेस्ट न्यूज़

TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए अल्टीमेटम, 16 को छात्रों का पटना में ‘महाआंदोलन’

बीपीएससी ने हाल ही में अपना नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है।…

By Amit Dubey
किसान, सालाना, 9 हजार, PM किसान, कर्पूरी सम्मान, 6000, 3000
देश-विदेश

बिहार के किसानों को अब सालाना 9 हजार, PM किसान के 6 हजार के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि में 3000

बिहार की नीतीश सरकार ने आज मंगलवार को विधानसभा में पेश अपने…

By Amit Dubey
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही…

By Amit Dubey
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
देश-विदेश

WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप और उसकी मदर कंपनी मेटा को कड़ी फटकार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?