By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: November 21, 2026 3:48 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु का उद्घाटन करने के बाद राजापाकड़ के जाफरपट्टी से बिहार को 34 हजार करोड़ के योजनाओं की सौगात दी। यहां उन्होंने वर्चुअल रूप से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं की शुरुआत की। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में इस सभा में जुटी भीड़ बिहार के लोगों की छठ पर्व के बाद विकास के पर्व के प्रति जागरूक होने को दर्शा रहा है। पीएम मोदी ने छठ महापर्व के बाद बिहार में विकास का पर्व मनाने की बात करते हुए कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

Contents
बिहार में एनडीए शासन की उपलब्धियां गिनाईंकांग्रेस और राजद के जंगलराज पर हमला
- Advertisement -

बिहार में एनडीए शासन की उपलब्धियां गिनाईं

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर उन्होंने वैशाली की धरती को नमन किया और कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए गए हैं। गया में छह हजार करोड़ रुपये की स्टील परियोजना पर काम शुरू हो रहा है। इसके अलावा मोतिहारी और मधेपुरा की चीनी मिलों को दोबारा चालू करने के लिए नई गन्ना प्रोत्साहन नीति लाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने की दिशा में 11 हजार नए नलकूप लगाने की पहल की गई है। सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है। पीएम मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में एक साल के भीतर 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

कांग्रेस और राजद के जंगलराज पर हमला

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से जुड़े काम इतने व्यापक हैं कि उन्हें किसी एक मंच से गिनाना संभव नहीं है। राज्य में हो रहे बदलाव को यहां आकर ही महसूस किया जा सकता है। इसके बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओं के नारे लगाती थी लेकिन गरीबों के लिए काम नहीं करती थी। जब साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं। जिस देश में कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओं के नारे लगाती रही, गरीबों को गुमराह करती रही और वोट लूटती रही, वहां 12 साल के अंदर हमलोगों ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। प्रधानमंत्री ने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार के गांवों में बिजली नहीं थी। लेकिन आज हर घर में बिजली रहती है। हमारा बिहार एक लंबी यात्रा करके यहां तक पहुंचा है। वरना आप याद करिए कि एनडीए का शासन आने से पहले क्या हाल था? तब गिनती घोटालों की हाेती थी। लेकिन, अब गिनती निवेश के आंकड़ों की होती है। अब विकास की होड़ दिखती है। उतर बिहार हो या दक्षिण बिहार या फिर राजधानी पटना हर इलाके में विकास की गाथा लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार क्या है? पिछले एक साल में हुए काम यह बता रहे हैं। एनडीए सरकार के कार्यकाल में दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश और समझौते किए गए हैं।

TAGGED: 34000 करोड़, जंगलराज, जनसभा, प्रधानमंत्री, योजनाएं, विकास, वैशाली, शुरुआत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी
बिहारी समाज
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी
बिहारी समाज
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
देश-विदेश

PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार डेढ़ बजे के करीब वायुसेना के विशेष…

By Amit Dubey
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
देश-विदेश

किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व

बिहार के लोगों के लिए बेहद खास कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज…

By Amit Dubey
BPSC, BSSC, विधानसभा,​ विधान परिषद, भर्ती, CM, आग्रह
देश-विदेश

विधानसभा और​ विप की नियुक्तियां अब BPSC या BSSC कराएंगी, CM का निर्देश

विधानसभा और विधान परिषद में होने वाली सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को…

By Amit Dubey
तिलक, अनंत, बेटी, शिवांगी, पटना, रिसॉर्ट, रस्में शुरू
देश-विदेश

अनंत सिंह की बेटी का तिलक आज, पटना के रिसॉर्ट में रस्में शुरू

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?