By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम व ड्रॉप-डाउन मेनू को लेकर 22 नवंबर को अरवल में होगा प्रदर्शन व सभा- सामाजिक न्याय आंदोलन 

Swatva
Last updated: November 22, 2026 10:29 pm
By Swatva
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल – सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) की अरवल जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुबोध यादव ने कहा कि संघ-भाजपा की मोदी सरकार देश की सबसे बड़ी उत्पादक बहुजन आबादी ओबीसी के साथ घोषित तौर पर बेईमानी कर रही है। इस बेईमानी से राष्ट्र निर्माण की पूरी परियोजना ही ध्वस्त होने के कगार पर है. इस कारण यह पूरे राष्ट्र के साथ दग़ा है। इस तरह की धोखेबाज़ी के खिलाफ सामाजिक न्याय के तमाम संगठनों की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फुले के स्मृति दिवस के दिन 28 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित है।

- Advertisement -

इस रैली में देश भर से लाखों दलित-पिछड़े लोग आंदोलन को निर्णायक बनाने के लिए जुट रहे हैं। इसी संदर्भ में 25 नवंबर 2026 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर अरवल में प्रदर्शन व सभा आयोजित की जाएगी। आंदोलन के संदेश को व्यापक स्थानीय बहुजन आबादी तक पहुँचाने के लिए सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के साथी पूरी सक्रियता से जुट जाएँ। हमें महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के दूसरे शताब्दी वर्ष में सामाजिक न्याय की वैचारिकी को जुझारू आंदोलन की तैयारी में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ जनता को गोलबंद करना है। इसकी शुरुआत हम अभी से करें और महात्मा फुले और बाबासाहेब डॉ. आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद व प्रशिक्षण के साथ अध्ययन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। साथ ही ग़रीबों पर हो रहे सरकारी दमन और अत्याचार के खिलाफ भी संगठित प्रतिवाद खड़ा करने की सलाहियत पैदा की जाए।

अरवल जिला सचिव बैजू कुमार ने कहा कि स्मैक और ब्राउन शुगर जैसे सूखे नशे की लत छुड़ाने के लिए भी नौजवानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज़रूरी तो यह है कि अभिभावकों व जनता के सहयोग से सरकार व पुलिस की आपराधिक भूमिका के कारण जारी इस नशे के साम्राज्य के खिलाफ आंदोलन चलाया जाए। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद ज़रूरी है। जेएनयू में पढ़ाई कर रहे पत्रकारिता के छात्र राहुल कुमार ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और रोज़गार के सवाल अभी हल नहीं हुए हैं।

इसके लिए अभी ताकतवर छात्र-युवा आंदोलन की ज़रूरत है। अभी भी यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लेकर मोदी सरकार कटघरे में है। अभी हाल ही में आरटीआई से आए आँकड़ों से देश के तमाम आईआईटी में बहुजनों की फैकल्टी स्तर पर बहुत बुरी उपस्थिति का खुलासा हुआ है। 80 से 91% फैकल्टी सवर्ण हैं और दूसरी तरफ बहुजनों के हज़ारों लोगों को ‘नॉट फाउंड सूटेबल’ कर दिया जा रहा है. जबकि 2600 से ज़्यादा बहुजनों का जगह ख़ाली है. इस लिए हमें छात्रों को संगठित करने के काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। सबसे गौरतलब बात है कि जब देश के विश्वविद्यालयों में संगीत रागी जैसे घोर जातिवादी लोग भरे पड़े हैं, तो न्याय और समता स्थापित करने के लिए रोहित एक्ट लागू करने की बेहद जरूरत है। बैठक में धनंजय कुमार, सूरज प्रताप यादव, नारायण कुमार, दीपक कुमार, नितेश कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित रहें।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, अरवल, अरवल arwal, अरवल खबर, सामाजिक न्याय आंदोलन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 

नवादा : जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22…

By Swatva

181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली

नवादा : जिले में शिक्षकों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!

नवादा : पति की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य बकाया…

By Swatva
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
देश-विदेश

PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार डेढ़ बजे के करीब वायुसेना के विशेष…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?