By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

राजगीर महोत्सव का आगाज, जुबीन नौटियाल…अरुणिता और पवनदीप बिखेरेंगे जलवा

Amit Dubey
Last updated: December 21, 2024 12:14 pm
By Amit Dubey 1.5k Views
Share
3 Min Read
राजगीर महोत्वस, जुबीन नौटियाल, पवनदीप, अरुणिता
SHARE

बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज शनिवार 21 दिसंबर से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह महोत्सव 21 से लेकर 23 दिसंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत 21 दिसंबर को बिहार और देश की मशहूर हस्तियों की उपस्थिति में होगी। बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल पहले दिन अपने सुरों की महफिल सजाएंगे। आज उद्घाटन के दिन जुबीन नौटियाल स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में अपनी गायिकी के जरिए सुरों की महफिल सजाएंगे। देशी और विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल पर्यटक स्थल राजगीर में महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका मकसद यह है कि पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पर्यटन का आनंद लें और स्थल का प्रचार प्रसार बढ़े।

- Advertisement -

वहीं राजगीर महोत्वस के दूसरे दिन 22 दिसंबर को स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। जबकि तीसरे दिन इंडियन आइडल फेम अरूणिता और पवनदीप के सुर से राजगीर की वादियां गूंज उठेंगी। महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन राजगीर में कैंप किए हुए है। इस बार राजगीर महोत्सव में पांच तरह के मंडप बनाए गए है। जिसमें कृषि मेला, ग्राम श्री मेला, खादी ग्रामोद्योग मेला, व्यंजन मेला शामिल है। वहीं पूरे मेले में 225 स्टॉल भी लगाए गए हैं। राजगीर महोत्सव का उद्घाटन सत्र में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

वहीं खबर है कि राजगीर महोत्सव के अंतिम दिन बिहार की प्रख्यात उभरती हुई लोक गायिका मैथिली ठाकुर की मखमली आवाज से इस पर्यटक स्थल की वादियां गूंजेगी। इससे पहले पूर्व के वर्षों में इस महोत्सव में हेमा मालिनी, पंकज उदास, गुलाम अली, सुखविंदर सिंह, शान, रविंद्र जैन जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस बार राजगीर महोत्सव में पांच तरह के मंडप बनाए गए हैं, जिसमें कृषि मेला ग्राम श्री मेला खादी ग्रामोद्योग मेला व्यंजन मेला शामिल है। पूरे मेले में 225 स्टॉल भी लगाए गए हैं।

TAGGED: अरुणिता, जुबीन नौटियाल, पवनदीप, राजगीर महोत्वस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
उपचुनाव, बांकीपुर, विस सीट, 30 जुलाई, वोटिंग, 3 अगस्त, नतीजा
चुनाव

उपचुनाव : बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजा

चुनाव आयोग ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों…

By Amit Dubey
पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, ISBT, कंकड़बाग, CM सम्राट, सफर शुरू
देश-विदेश

पटना मेट्रो अब ISBT से कंकड़बाग तक, मलाही पकड़ी स्टेशन से CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया सफर

पटना में कंकड़बाग के मलाही पकड़ी तक मेट्रो का सफर शुरू हो…

By Amit Dubey
बेंगलुरु, 7 श्रमिक, मौत, खदान, चट्टान, गिरा, मजदूरों पर, बिहार
दुर्घटना

बेंगलुरु की खदान में मजदूरों पर गिरी बड़ी चट्टान, बिहार के 7 श्रमिकों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक पत्थर की खदान में आज गुरुवार…

By Amit Dubey
स्टेट हाईवे, टोल टैक्स, बिहार, कार, ₹1.25/KM, दर तय
देश-विदेश

बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल, कार व हल्के वाहनों के लिए ₹1.25/KM दर तय

बिहार में अब स्टेट हाईवे (SH), बड़े पुलों और बाइपास पर भी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?