By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

शराबबंदी वाले बिहार के नालंदा में एक्साइज टीम पर गोलीबारी, उत्पाद सिपाही की मौत

Amit Dubey
Last updated: October 15, 2026 1:55 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
नालंदा, शराब, माफिया, फायरिंग, उत्पाद, सिपाही, मौत, शराबबंदी, बिहार
SHARE

शराबबंदी वाले बिहार के नालंदा में दारू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग की की खबर है। गोलीबारी में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार तस्करों की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पटना के पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना पावापुरी के पास हुई जहां शराब की बड़ी खेप पकड़ने निकली पटना से आई उत्पाद विभाग की विशेष टीम पर शराब तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में उत्पाद विभाग की विशेष टीम के सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पावापुरी अस्पताल और बाद में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।.

- Advertisement -

शराब तस्करों का पीछा कर रही थी टीम

जानकारी के अनुसार पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो EIB को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। सूचना के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और कार्रवाई शुरू की गई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब से लदी पिकअप नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ चुकी थी। इसके बाद पटना से आई ईआईबी टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग और स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। उत्पाद टीम शराब लदी पिकअप का पीछा करते हुए पावापुरी और गिरियक के बीच हाईवे पर फ्लाईओवर के पास पहुंची। टीम तस्करों के वाहन को रोककर शराब की खेप पकड़ने के साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क तक भी पहुंचने की कोशिश में ​थी। इसी दौरान टीम ने पिकअप को घेरने और रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्करों के लिए रास्ते की रेकी कर रहे एक लाइनर ने अचानक उत्पाद विभाग की टीम पर गोली चला दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार को लग गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इसका फायदा उठाकर सारे तस्कर फरार हो गए।
इधर गंभीर रूप से जख्मी सिपाही अजीत कुमार को तुरंत पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, परंतु इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि यह कार्रवाई एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो की विशेष टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस शराब से लदी पिकअप और फायरिंग में शामिल आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने में लगी हुई है.

TAGGED: इक्साइज टीम, नालंदा, फायरिंग, बिहार, मौत, शराब माफिया, शराबबंदी, सिपाही
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
आकर्षक पुण्य क्षेत्र
मंथन विचार
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!
अपराध बिहारी समाज
आरा, क्षत्रीय, महासभा, अध्यक्ष, हत्या, रामपुकार सिंह, 8 गोलियां, मारी
आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारीं
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
आकर्षक पुण्य क्षेत्र
मंथन विचार
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!
अपराध बिहारी समाज
आरा, क्षत्रीय, महासभा, अध्यक्ष, हत्या, रामपुकार सिंह, 8 गोलियां, मारी
आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारीं
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
देश-विदेश

तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो

वैशाली के राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के 24…

By Amit Dubey
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
अपराध

रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!

आरा शहर में आज सुबह हुई रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और बिहार क्षत्रीय…

By Amit Dubey
आरा, क्षत्रीय, महासभा, अध्यक्ष, हत्या, रामपुकार सिंह, 8 गोलियां, मारी
अपराध

आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारीं

आरा शहर में आज गुरुवार की सुबह—सुबह अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अभियान बसेरा की बदहाल व्यवस्था, नाली के पानी में खड़े होकर आवेदन जमा करने को मजबूर 

नवादा : अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लोगों से आवेदन लेने की व्यवस्था…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?