By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेज प्रताप जैसों के लिए फालतू टाइम नहीं, बेटी ही सबकुछ…अनुष्का यादव का ‘लालू पुत्र’ को करारा जवाब

Amit Dubey
Last updated: October 16, 2026 12:53 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
अनुष्का, जवाब, तेज प्रताप, फालतू टाइम, बेटी, सबकुछ
SHARE

लालू यादव के बड़े ‘लाल’ तेज प्रताप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप ने अपने हाल के एक पोस्ट में कहा था कि पटना के कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। अब इसी पोस्ट पर तेज प्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव ने करारा जवाब देते हुए कहा कि उनके पास तेज प्रताप जैसों की बात पर प्रतिक्रिया देने का इतना फालतू टाइम नहीं है। पटना में एक प्रोग्राम में पहुंची अनुष्का ने तेज प्रताप के पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर सीधे कहा कि, ‘मेरे पास इतना फालतू टाइम नहीं है। मेरा सारा समय मेरी बेटी के साथ होता है। वही मेरे लिए सबकुछ है’। अनुष्का यादव ने तेज प्रताप के आरोपों पर सीधे कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।

- Advertisement -

दरअसल, अनुष्का यादव पटना में आयोजित एक डांडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थी और इसी दौरान पूछे जाने पर उन्होंने पहली बार खुलकर तेज प्रताप प्रकरण पर अपनी बात रखी। अनुष्का यादव ने साफ कहा कि फिलहाल वह बेटी उज्जैनी पर पूरा ध्यान दे रही है और वह तेज प्रताप यादव की किसी बात का नोटिस नहीं लेती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक तेज प्रताप यादव का पोस्ट नहीं देखा है। उनके पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है। वह अपना पूरा समय अपनी बेटी के साथ बिताती हैं। तेज प्रताप से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का ने कहा कि वह इन सभी बातों के लिए तेज प्रताप को दिल से धन्यवाद देती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

पहली बार मीडिया के सामने आई अनुष्का यादव ने अनुष्का यादव ने एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि उस दिन तेज प्रताप उनके घर आए थे। उस समय उनके भाई घर पर नहीं थे। तेज प्रताप के साथ मोतीलाल जी और उनके पीए भी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। हालांकि अनुष्का ने कहा कि वह इन बातों को मीडिया के सामने नहीं रखना चाहतीं थी क्योंकि यह उनका पारिवारिक मामला है। वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है, वही इस मामले में सब कुछ तय करेगा।
अनुष्का ने बताया कि इस मामल में उनके भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है और केस भी किया है। उनके हक के लिए बड़े भाई साथ हैं और ऐसे में अब सबसे अहम उनकी बेटी उज्जैनी ही है।

TAGGED: अनुष्का, जवाब, तेज प्रताप, फालतू टाइम, बेटी, सबकुछ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जीवंत त्रिवेणी
मंथन विचार
थावे, छात्रा, मौत, बवाल, आरोपी, चौखट, शव, जलाया
थावे में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस के सामने आरोपी की चौखट पर शव रखकर जलाया
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में
अपराध बिहारी समाज
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती
राजनीति बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जीवंत त्रिवेणी
मंथन विचार
थावे, छात्रा, मौत, बवाल, आरोपी, चौखट, शव, जलाया
थावे में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस के सामने आरोपी की चौखट पर शव रखकर जलाया
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में
अपराध बिहारी समाज
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती
राजनीति बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
थावे, छात्रा, मौत, बवाल, आरोपी, चौखट, शव, जलाया
अपराध

थावे में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस के सामने आरोपी की चौखट पर शव रखकर जलाया

गोपालगंज के थावे में एक छात्रा की मौत के बाद जमकर बवाल…

By Amit Dubey
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
अपराध

नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में

नालंदा में बीते दिन उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत की शराब तस्करों…

By Amit Dubey
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
राजनीति

कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती

बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की 8 सीटों पर हो रहे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक ने लिया पूजा पंडालों का जायजा

नवादा : अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी-द्वितीय कामिनी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?