नवादा : स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए जनसंवाद करने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिले के वारिसलीगंज में हुंकार भरी। उन्होंने बिहार के विकास को बगैर किसी रुकावट के आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी पटना स्नातक नीरज कुमार व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल-किशोर यादव को प्रथम वरीयता मत देने की अपील की।
हसुआ विधायक अनिल सिंह, नवादा विधायक विभा देवी, ज़िला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी समेत पूर्व विधायक अरुणा देवी, सरदार अखिलेश सिंह ने अपने संवोधन में कहा कि कुछ लोग लगातार बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनके झांसे में आना नहीं है।
ऐसा होने से जिले का विकास बाधित हो जायेगा, क्योंकि जब आपकी आवाज सदन में उठाने वाला ही नहीं रहेगा तब फिर विकास होगा कैसे? विपक्ष का काम सकारात्मक नहीं, सिर्फ और सिर्फ सड़क से लेकर सदन तक हंगामा खड़ा करना रह गया है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है सोच समझकर अपना बहुमूल्य योगदान दें।
भईया जी की रिपोर्ट