By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या होता है ‘बेटी-दामाद’ आयोग? तेजस्वी का नीतीश पर जबर्दस्त हमला

Amit Dubey
Last updated: June 16, 2025 3:53 pm
By Amit Dubey 642 Views
Share
3 Min Read
दामाद आयोग, संजय झा, बेटी, सरकारी वकील, तेजस्वी, नीतीश सरकार
SHARE

बिहार में एनडीए नेताओं के दामादों को आयोग में पद मिलने और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील बनाने पर बवाल मच गया है। राजद ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का वकील बनाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनडीए के लोग गरीबों और वंचितों की हकमारी कर अपने बेटी और दामादों को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। लेकिन राजद चुप नहीं बैठेगा तथा जनता को एनडीए वालों की हकीकत बताएगा। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार को अब बिहार में जमाई आयोग का गठन कर देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने संजय झा की दोनों बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बनाया है। यह पद बेहद अनुभवी अधिवक्ताओं को दिया जाता है। लेकिन जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दोनों बेटियों को महत्वपूर्ण जगह दिला दी।

- Advertisement -

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने एक्स हैंडल से जदयू नेता संजय झा की बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील बनाने संबंधी केंद्र सरकार के आदेश की कॉपी पोस्ट करते हुए लिखा कि यह साफ—साफ पिछड़ों और दलितों की हकमारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी राज्य में हाल में गठिक आयोगों में चिराग पासवान के बहनोई, जीतन मांझी के दामाद और अशोक चौधरी के दामाद सायन कुणाल को जगह दिये जाने को लेकर पांच सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार को एक जमाई आयोग का भी गठन कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी अधिकारी को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है। नीतीश कुमार का अब कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। महिला आयोग के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी की पत्नी की नियुक्ति की गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार में पूरी तरह से लॉ एंड ऑर्डर डिसऑर्डर हो गया है। भ्रष्टाचारी ब्लॉक से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक चरम सीमा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम की नाक के नीचे क्या हो रहा है? मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं रहता है। आप देखिएगा जो भूंजा पार्टी है, जो शाम में बैठकर भूंजा खाते रहते हैं, इन लोगों को वोट लेना-देना नहीं होता है। केवल ये लोग मलाई मारने की फिक्र में रहते हैं। लेकिन इस सबके बीच बिहार और इसकी गरीब—गुरबा जनता का बंटाधार हो रहा है। किसकी दो बेटियां सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील बनी हैं। क्या उनसे अच्छा कोई वकील नहीं है।

TAGGED: तेजस्वी, दामाद आयोग, नीतीश सरकार, बेटी, संजय झा, सरकारी वकील
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
देश-विदेश

BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल

BPSC ने 71वीं संयुक्त परीक्षा मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है।…

By Amit Dubey
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
देश-विदेश

अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र

जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पटना से प्रयागराज के…

By Amit Dubey
मुठभेड़, मनेर, 3 कुख्यात, ढेर, पैक्स अध्यक्ष, हत्याकांड
अपराध

मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 कुख्यातों को पुलिस ने मार गिराया

पटना के मनेर में आज धनतेरस के दिन तड़के साढ़े तीन बजे…

By Amit Dubey
मनीष कश्यप, गर्लफ्रेंड, फोटो, शेयर, जल्द शादी, यूट्यूबर
देश-विदेश

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शेयर की हमसफर की फोटो, जल्द करेंगे शादी

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?