By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Swatva
Last updated: November 6, 2026 5:39 pm
By Swatva 2 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल –जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी एवं सुचारू कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा योजना के क्रियान्वयन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों से संबंधित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों का एकीकृत एवं डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाना है।

- Advertisement -

इससे किसानों की पहचान, भूमि संबंधी विवरण तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक जानकारियों का व्यवस्थित डिजिटल संघारण सुनिश्चित हो सकेगा। इसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री योजना के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं तत्परता बरती जाए। जिले के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाएं।

इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया, किसानों का पंजीकरण, आधार आधारित पहचान सत्यापन, भूमि अभिलेखों से संबंधित विवरण का मिलान, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा पंजीकरण के दौरान आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित कर्मियों को पोर्टल एवं डिजिटल माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को सही तरीके से संपादित करने के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया जाए। पंचायत स्तर पर किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पंजीकरण के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि किसानों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान को सफल बनाएं।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करने, पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि जिले के कोई भी पात्र किसान इस महत्वपूर्ण पहल से वंचित न रहें। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक के साथ अन्य उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal updates, अरवल, फार्मर रजिस्ट्री योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
मुठभेड़, मनेर, 3 कुख्यात, ढेर, पैक्स अध्यक्ष, हत्याकांड
मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 कुख्यातों को पुलिस ने मार गिराया
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
मुठभेड़, मनेर, 3 कुख्यात, ढेर, पैक्स अध्यक्ष, हत्याकांड
मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 कुख्यातों को पुलिस ने मार गिराया
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष…

By Swatva
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
देश-विदेश

BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल

BPSC ने 71वीं संयुक्त परीक्षा मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है।…

By Amit Dubey
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
देश-विदेश

अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र

जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पटना से प्रयागराज के…

By Amit Dubey
मुठभेड़, मनेर, 3 कुख्यात, ढेर, पैक्स अध्यक्ष, हत्याकांड
अपराध

मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 कुख्यातों को पुलिस ने मार गिराया

पटना के मनेर में आज धनतेरस के दिन तड़के साढ़े तीन बजे…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?