By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अर्थ

10 नए सेंट्रल स्कूल, ग्रीनफिल्ड कॉरिडोर…रक्सौल-दिघवारा जल परिवहन, सम्राट की केंद्र से कई डिमांड

Amit Dubey
Last updated: December 21, 2024 1:53 pm
By Amit Dubey 3.6k Views
Share
3 Min Read
7 मई, सम्राट कैबिनेट, विस्तार, PM, शाह, नीतीश, 27 मंत्री, सूची, बीजेपी, जदयू
SHARE

2025 के आम बजट से पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ विचार—विमर्श के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से राज्य के विकास के लिए कई मांगों का खाका पेश किया। बिहार की विकास योजनाओं के लिए उदारतापूर्ण बजट प्रावधान की अपील करते हुए उन्होंने केंद्र से राज्य में 10 नए केंद्रीय विद्यालयों की मांग की। इसके अलावा पर्यटन विकास के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार—झारखंड के बैद्यनाथ धाम तक एक 250 किमी लंबे ‘ग्रिनफिल्ड कॉरिडोर’ विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा। बिहार की विकास योजनाओं के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को 32 पृष्ठ का ज्ञापन सौंपा और ग्रामीण पथों के चौड़ीकरण तथा सुद्दढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- 5.0 का आरंभ करने का अनुरोध किया।

Contents
एक्सप्रेस-वे के लिए पीएम का आभाररक्सौल—दिघवारा जलमार्ग परिवहन10 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे के लिए पीएम का आभार

सम्राट चौधरी ने आम बजट-2025-26 की तैयारी के लिए बजट-पूर्व चर्चा में बिहार की अपेक्षाओं को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष विस्तार से रखा और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे सहित पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग देने और विशेष आर्थिक पैकेज देने के लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। चौधरी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार-झारखंड के वैद्यनाथ धाम तक का 250 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीनफील्ड कॉरीडोर बीरपुर-बिहपुर-अगुआनी-सुल्तानगंज-देवघर एक्सप्रेस-वे विकसित किया जा सकता है। इससे राज्य के कोशी अंचल और पूर्वांचल के पथ संपर्क में सुधार होगा।

रक्सौल—दिघवारा जलमार्ग परिवहन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के उत्तरी और दक्षिणी भागों को जोड़ने और क्षेत्रीय विषमता दूर करने के लिए नेपाल की सीमा पर स्थित लदनिया से नवादा तक 270 किलोमीटर लंबे हाइ-स्पीड कॉरीडोर का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कालूघाट स्थित अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल से नेपाल के लिए सामानों के परिवहन के लिए 135 किलोमीटर लंबे रक्सौल दिघवारा (कालूघाट) हाइस्पीड कॉरीडोर का निर्माण कराया जा सकता है। चौधरी ने आग्रह किया कि रेलवे क्षेत्र की शैक्षिक और शोध संबंधी जरूरतों की पूर्ति के लिए 2025-26 के केंद्रीय बजट में जमालपुर में पीएम गतिशक्ति रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रावधान किया जाए। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से अगले आम बजट में बिहार में दो नई रेल लाइनों बिहटा से औरंगाबाद और सुल्तानगंज से देवघर के लिए प्रावधान करने का अनुरोध किया।

10 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग

चौधरी ने बिहार में 10 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग की और कहा कि इससे नई शिक्षा नीति की तर्ज पर राज्य के शैक्षिक परिणामों में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री पैकेज 2015 का हिस्सा है इसलिए आगामी बजट में इसके लिए समुचित प्रावधान किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

 

TAGGED: 10 नए सेंट्रल स्कूल, आम बजट, ग्रीनफिल्ड कॉरिडोर, जल परिवहन, रक्सौल-दिघवारा, वित्त मंत्री, सम्राट चौधरी, ​सीतारमण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
बिहारी समाज
रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
बिहारी समाज
रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जनसुराज, झटका, PK, केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह, गोपाल सिंह, BJP, शामिल
चुनाव

PK की पार्टी जनसुराज को BJP ने दिया बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा कमल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को…

By Amit Dubey
दीक्षांत समारोह, एलबीएस संस्कृत विवि, उपराष्ट्रपति, मुख्य अतिथि, कुलपति, तैयारी
देश-विदेश

एलबीएस राष्ट्रीय संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों…

By Amit Dubey
बेतिया राज, 7,272 एकड़, भूमि, अधिसूचना, राजस्व, भूमि सुधार
बिहारी समाज

बेतिया राज की 7,272 एकड़ भूमि राज्य में निहित करने की अधिसूचना जारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा है…

By Amit Dubey
भरत तिवारी, एनकाउंटर, CBI जांच, याचिका, सुनवाई, SC, इनकार
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की CBI जांच वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?