अरवल – दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा पुलिस केंद्र, अरवल में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके तहत किसी भी आपातकालीन परिस्थिति एवं भीड़ नियंत्रण से निपटने हेतु पुलिस बल को दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई।
विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस बल को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। दंगा नियंत्रण में प्रयुक्त सुरक्षा उपकरणों एवं संसाधनों के सही तरीके से उपयोग का अभ्यास कराया गया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के बीच बेहतर समन्वय एवं टीम भावना बनाए रखने पर बल दिया गया।
पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
