जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने गोली मारने वाले बयान पर आज शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बोला कुछ था और बना दिया गया कुछ और। अपनी पार्टी के एमएलसी चुनाव कैंडिडेटों के प्रचार में निकले प्रशांत किशोर से जब मीडिया वालों ने पूछा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कही थी। इस पर प्रशांत किशोर ने भड़कते हुए कहा कि हम कहे कुछ और आप बना रहे कुछ। एक बार फिर आपके कैमरे पर कह रहा हूं कि सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़ और अपराधी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं और इससे कम भी कुछ नहीं। दरअसल बीते दिन जन सुराज के बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का एक गोली मारने वाला बयान वायरल हुआ था जिसके बाद भाजपा और जदयू के नेता भड़क उठे थे। प्रशांत किशोर ने आज कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जो बात कही नहीं है, उसे मेरे मुंह में जबरन डाला जा रहा है।
इसके बाद प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर एक बार फिर हमलावर होते हुए कहा कि वे सातवीं फेल हैं। अनपढ़ हैं और अपराधी हैं। इससे ज्याद कुछ नहीं, इससे कम कुछ नहीं। जो करना है, सो कर लो। बताया जाता है कि आज शनिवार को जब प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार में निकले थे तब मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कही है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अपनी बात पर वह आज भी कायम हैं। लेकिन जो बात हमने कही ही नहीं है, वही बात मेरे मुंह में डाला जा रहा हे।
इससे पहले कल प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कथित तौर पर कहते सुनाई दिए थे कि अगर किसी अपराधी को गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है। इस कथित बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया और बीजेपी तथा जदयू नेताओं ने प्रशांत किशोर की भाषा पर सवाल उठाया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की भाषा शैली की आलोचना की और कहा कि प्रशांत किशोर खुद को नई सोच का राजनीतिक चेहरा बताते हैं। लेकिन उनकी भाषा आपत्तिजनक है। उधर जदयू ने पीके पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज नहीं, बल्कि ‘गन सुराज’ है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच बयानबाजी फिर चर्चा में है।