By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Amit Dubey
Last updated: October 17, 2026 12:22 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
SHARE

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक बार फिर तब देखने को मिली जब आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या के अगले ही दिन बीती रात को जिसे के पवना में दुर्गापूजा मेला देखकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने सरेआम भून डाला। जानकारी के अनुसार बीती रात मेला देखकर लौट रहे अजीमाबाद थाने के बड़गांव निवासी युवक शांतनु को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के समय शांतनु अपने मौसेरे भाई के साथ पैदल घर लौट रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू किया। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। मृतक शांतनु बड़गांव निवासी कुंदन सिंह का पोता बताया जाता है और वह दुर्गापूजा प्रतिमा देखने और मेला घूमने गया था। उसके साथ उसका मौसेरा भाई भी था।

- Advertisement -

दोनों बीती रात दुर्गा मंदिर की ओर से घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पौना चौक से कुछ पहले पीछे से बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। इससे पहले कि शांतनु कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शांतनु के मौसेरे भाई के मुताबिक, हमलावर अचानक पीछे से आए और गोली मारकर भाग निकले। घटना के समय दोनों पैदल जा रहे थे। उसने बताया कि शांतनु की किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं थी। दुर्गा पूजा के पंडाल को लेकर भी किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। ऐसे में युवक की हत्या से परिवार और स्थानीय लोग हैरान हैं।

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और बताया है कि घटना से कुछ ही देर पहले उनकी टीम गश्त के दौरान आगे निकल गई थी। बाद में गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस वापस घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक को कितनी गोलियां लगीं और हमलावरों ने किस हथियार का इस्तेमाल किया।
हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान का पता लगाने की कोशिश चल रही है। शांतनु मैट्रिक का छात्र था। उसके परिवार में एक छोटा भाई कुणाल भी है। जवान बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही हत्या की वजह और वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

TAGGED: दुर्गापूजा, भोजपुर, मेला, युवक, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन
बिहारी समाज
जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर
बिहारी समाज
अकबरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकली बेल भरने की परंपरागत यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन
बिहारी समाज
जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर
बिहारी समाज
अकबरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकली बेल भरने की परंपरागत यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी नदी से एक…

By Swatva

मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन

नवादा : जिले में मनरेगा में अधिकारियों की मिलीभगत से लूट सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर

नवादा : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकली बेल भरने की परंपरागत यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

नवादा : कभी जिले का साम्प्रदायिक मामले में जिले का अतिसंवेदनशील माना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?