By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजपाट

डोमिसाइल, मानदेय, शिक्षक भर्ती…कैबिनेट बैठक में नीतीश की सभी घोषणाओं पर मुहर

Amit Dubey
Last updated: August 5, 2025 12:30 pm
By Amit Dubey 504 Views
Share
4 Min Read
बुजुर्ग, रजिस्ट्री, जमीन, फ्लैट, 80 वर्ष, उम्र, नीतीश
SHARE

 बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार लगातार सौगात बांट रहे हैं। आज उन्होंने कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगा दी। इसमें से कई बिहारवासियों के लिए बहुत खास है।  राजधानी स्थित सचिवालय भवन में आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में सरकारी स्कूलोंं में कार्यरत रसोइया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढ़ाने पर मुहर लग गई। यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में जो भी घोषणाएं की हैं, उन सभी पर आज कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें आशा, ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी, मिड डे मीड योजना के रसोइया, रात्रि प्रहरी के मानदेश में वृद्धि का एलान सीएम नीतीश कुमार पहले ही कर चुके थे। आज की बैठक में इस प्रस्तावों पर अपनी मुहर भी लगा दी। वहीं एक दिन पहले उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली चौथी और पांचवीं चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू करने कर एलान किया था। अब इसे भी कैबिनेट में पास कर दिया।

Contents
रात्रि प्रहरी, फिजिकल ट्रेनर, गार्ड का मानदेय बढ़ाबिहार बोर्ड से मैट्रिक, इंटर वालों को प्राथमिकता
- Advertisement -

रात्रि प्रहरी, फिजिकल ट्रेनर, गार्ड का मानदेय बढ़ा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में 238000 रसोईयों का मानदेय दोगुना करने का फैसला लिया था। अब इसे आज कैबिनेट में भी स्वीकृति दे दी गई जिसके बाद अब उन्हें 1650 की बजाय 3300 रुपये हर माह मानदेय मिलेंगे। इसी तरह माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरी और फिजिकल टीचर का मानदेय भी दोगुना किया गया है। इसकी भी स्वीकृति कैबिनेट में आज दे दी गई है। फिजिकल टीचर का मानदेय 8000 से बढ़कर 16000 किया गया है। वहीं रात्रि प्रहरी का मानदेय पहले 5 हजार था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि बिहार के किसी भी बोर्ड के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। यह नियम शिक्षक के अलावा क्लर्क, लाइब्रेरियन और परिचारी की बहाली में भी लागू होंगे।

बिहार बोर्ड से मैट्रिक, इंटर वालों को प्राथमिकता

इस कैबिनेट बैठक में कुल 36 एजेंडों को स्वीकृति दी गई है। इसमें कृषि विभाग के अधीन विभिन्न कार्यालय में 712 पदों के सृजन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई। बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि पांच नियमावली 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राज्य के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक सहित माध्यमिक विद्यालयों में नवमी एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका—बालक छात्रवृत्ति योजना के लिए 75% उपस्थिति को जरूरी करते हुए इसी आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ देने की बात कही गई। साथ ही आज की बैठक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2025 को भी स्वीकृति दी गई। कैबिनेट बैठक में मुंगेर विवि में 167 पदों के सृजन वाले प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। साथ ही नवमी के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री साइकिल योजना के लिए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक की अवधि में 75% उपस्थिति पर ही लाभ देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। शारीरिक शिक्षक और अनुदेशक मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए शिक्षक शिक्षकेत्तरकर्मियों के 167 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

TAGGED: 36 एजेंडा, कैबिनेट बैठक, गार्ड, नीतीश, फिजिकल ट्रेनर, मानदेय बढ़ा, मिड डे मील, रात्रि प्रहरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
बिहारी समाज

विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं…

By Amit Dubey
निशांत कुमार, पवन सिंह, विधान परिषद, 10 उम्मीदवार, निर्विरोध, निर्वाचित
देश-विदेश

निशांत और पवन सिंह समेत विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बिहार विधान परिषद चुनाव में निशांत कुमार और पवन सिंह समेत सभी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?