By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

न तो Dy सीएम, न ही मंत्री पद! सम्राट सरकार में निशांत क्यों नहीं हुए शामिल?

Amit Dubey
Last updated: April 15, 2026 1:35 pm
By Amit Dubey 230 Views
Share
4 Min Read
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
SHARE

बिहार में आज बुधवार को नई एनडीए सरकार ने शपथ ले लिया है। भाजपा के सम्राट चौधरी ने बतौर सीएम मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज भी संभाल लिया है। परंतु आज के सियासी घटनाक्रम की सबसे खास बात ये रही कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार नई सरकार में डेप्युटी सीएम नहीं बने हैं। भाजपा सीएम सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू से दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने शपथ ली। पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि निशांत राज्य में जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बन सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसकी वजह भी अब सामने आ गई है। दरअसल, नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के फैसले के बाद निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि निशांत खुद सरकार में शामिल होने को लेकर अनिच्छुक थे। इसीलिए उन्होंने फिलहाल कोई भी पद सरकार में लेने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि जेडीयू में नीतीश कुमार के कई करीबी नेता निशांत को सरकार में शामिल करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन निशांत आखिरी वक्त तक इस बात को लेकर तैयार नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार भी नहीं चाहते थे कि निशांत तुरंत सरकार में शामिल हों। पार्टी के कई सूत्रों ने बताया कि नीतीश अपने पुत्र निशांत को पहले पार्टी में पैठ बनाने और पैर जमाते देखने के पक्ष में हैं। इसी के तहत निशांत ने पार्टी में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मिलना-जुलना भी शुरू कर दिया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि अब जल्द ही निशांत पूरे बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं, ताकि उनके आगे बढ़ने में जनता का सपोर्ट हासिल किया जा सके। पार्टी के कुछ नेताओं ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि निशांत को विधान परिषद में भेजा सकता है।

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा कि नीतीश कुमार निशांत के मामले में बिल्कुल पाक—साफ दिखना चाहते हैं। राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर के स्कूल के प्रोडक्ट रहे नीतीश कुमार खुद पर परिवारवाद के आरोप से पूरी तरह बचना चाह रहे हैं। यही कारण है कि निशांत को पहले जनता के बीच जाकर आम लोगों का सपोर्ट हासिल करने की सलाह दी गई है। कहा जा रहा कि यही कारण है कि जब निशांत जदयू पार्टी की सदस्यता ले रहे थे, तब उस मौके पर नीतीश जेडीयू दफ्तर में मौजूद नहीं थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ही निशांत को पार्टी में शामिल कराया था। नीतीश ने राज्य में 21 साल बेदाग राजनीति की है। ऐसे में वो नहीं चाहते कि उनपर परिवारवाद का ठप्पा लगे। इसलिए माना जा रहा है कि निशांत भी किसी जल्दीबाजी के पक्ष में नहीं हैं और इसीलिए उन्होंने नई एनडीए सरकार में कोई भी पद लेने से साफ मना कर दिया।

 

- Advertisement -
TAGGED: Dy सीएम, निशांत, मंत्री पद, वजह, शामिल नहीं, सम्राट सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
बिहारी समाज

‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?

Patna : बिहार की सियासत में इन दिनों 'पावरस्टार' पवन सिंह के…

By Swatva
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
देश-विदेश

राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग

लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी…

By Amit Dubey
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
बिहारी समाज

विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?