बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिला स्थित श्री माँ नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर देवी के 51 शक्तिपीठों में अनन्य है। माना जाता है कि यहां माता सती का नयन गिरा था l यहां उनकी पिंडी स्वरूप में पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता के दर्शन से नेत्र विकार दूर होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता के दरबार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे 12 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु सुदीर्घ सेवा काल की कामना की। साथ ही, उन्होंने माँ नयना देवी से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।