By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग

Amit Dubey
Last updated: June 13, 2026 11:45 am
By Amit Dubey 43 Views
Share
3 Min Read
कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
SHARE

लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी द्वारा कथित तौर पर गिफ्ट में दिए गए हीरे जड़ित कंगन को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। जदयू ने छोटू छलिया को कंगन देने पर राबड़ी देवी पर सवालों की झड़ी लगा दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने ईडी से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करते हुए पूछा है कि इतना महंगा कंगन राबड़ी देवी कहां से लाईं? जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई को पत्र लिखकर कंगन की खरीद, भुगतान और स्रोत की जांच कराने की मांग की है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने अपने पत्र में पूछा है कि कंगन कितने में खरीदा गया और इसका भुगतान कैसे किया गया?

Contents
नीरज कुमार ने क्या आरोप लगायाछोटू छलिया ने बताया बहुमूल्य
- Advertisement -

नीरज कुमार ने क्या आरोप लगाया

नीरज कुमार ने अपनी मांग के समर्थन में कहा कि माननीय लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया, जो लालू परिवार की सेवा में लंबे अर्से रहे हैं, उनको राबड़ी देवी ने कंगन दिया। छोटू छलिया का कथन है कि यह हीरा का कंगन है। यह हीरा का कंगन आया कहां से? इसका स्रोत क्या है? इसकी रसीद कहां है? इसकी बाजार कीमत क्या है? और जो विभिन्न कानून हैं—आयकर अधिनियम 1961, बेनामी लेन देन अधिनियम 1988, धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 और जो विभिन्न साक्ष्य उपलब्ध हैं, उसके आधार पर आर्थिक अपराध ईकाइ पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें। चूंकि भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति सृजन करना लालू परिवार की राजनीतिक नियति है, इसलिए ये कंगन किसका है और किसने इसे किसे दिया? इस सारे चीजों का ब्यौरा दिया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसकी जांच होनी चाहिए।

छोटू छलिया ने बताया बहुमूल्य

विदित हो कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी देवी ने लोक गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ित कंगन गिफ्ट किये थे। भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने स्वयं भी इस कंगन को बहुमूल्य बताया था। इसके बाद से ही यह कंगन चर्चा में है और जदयू लगातार इसकी जांच की मांग कर रहा है। जेडीयू का आरोप है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को गिफ्ट में मिली कीमती चीजों के स्रोत का खुलासा करना चाहिए। वहीं RJD की तरफ से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

TAGGED: EOU, JDU, कंगन, छोटू छलिया, जांच, राबड़ी देवी, सियासी बवाल, हीरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले में 1,168 टीमें करेंगी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक का टीकाकरण
बिहारी समाज
“आत्मा” द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान में सैकड़ों किसानों ने लिया प्रशिक्षण
बिहारी समाज
कृषि विज्ञान केन्द्र, सोखोदेवरा में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला का आयोजन
बिहारी समाज
कटिहार, टक्कर, कार, बस, 35 घायल, 12 नाजुक
कटिहार में कार से टकरा कर पलटी मजदूरों से भरी बस, 35 घायलों में 12 की हालत नाजुक
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले में 1,168 टीमें करेंगी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक का टीकाकरण
बिहारी समाज
“आत्मा” द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान में सैकड़ों किसानों ने लिया प्रशिक्षण
बिहारी समाज
कृषि विज्ञान केन्द्र, सोखोदेवरा में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला का आयोजन
बिहारी समाज
कटिहार, टक्कर, कार, बस, 35 घायल, 12 नाजुक
कटिहार में कार से टकरा कर पलटी मजदूरों से भरी बस, 35 घायलों में 12 की हालत नाजुक
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले में 1,168 टीमें करेंगी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक का टीकाकरण

नवादा : जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में…

By Swatva
बिहारी समाज

“आत्मा” द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान में सैकड़ों किसानों ने लिया प्रशिक्षण

पटना/बाढ़ : आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण), पटना एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय,…

By Swatva
बिहारी समाज

कृषि विज्ञान केन्द्र, सोखोदेवरा में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला का आयोजन

नवादा : कृषि विभाग (आत्मा), नवादा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, सोखोदेवरा के…

By Swatva
कटिहार, टक्कर, कार, बस, 35 घायल, 12 नाजुक
दुर्घटना

कटिहार में कार से टकरा कर पलटी मजदूरों से भरी बस, 35 घायलों में 12 की हालत नाजुक

कटिहार के कोढ़ा थानांतर्गत जुराबगंज में NH-31 पर आज शनिवार तड़के 3…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?