By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?

Swatva
Last updated: June 13, 2026 3:47 pm
By Swatva 46 Views
Share
4 Min Read
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
SHARE

Patna : बिहार की सियासत में इन दिनों ‘पावरस्टार’ पवन सिंह के नाम की भारी गूंज है। MLC चुनाव में निर्विरोध चुने जाने के बाद अब सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यह तैर रहा है कि क्या पवन सिंह सम्राट सरकार में मंत्री बनेंगे? इस चर्चा को हवा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान से मिली है, जिसमें उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश के सदन का सदस्य न होने पर कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना सदस्यता के 5 महीने 29 दिन तक ही मंत्री रह सकता है। इस बयान के बाद माना जा रहा है कि दीपक प्रकाश को इस्तीफा देना पड़ सकता है, जिसके बाद रिक्त होने वाली जगह पर पवन सिंह के नाम की अटकलें तेज हो गई हैं।

- Advertisement -

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से टिकट मिलने के बाद पीछे हटने और काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से पवन सिंह के रिश्ते तल्ख हो गए थे। इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट नहीं मिला। हालिया राज्यसभा चुनाव में भी उनका नाम चर्चा में था, लेकिन मौका नहीं मिला। ऐसे में भाजपा उन्हें मंत्री बनाकर उनकी पुरानी सारी नाराजगी पूरी तरह खत्म करना चाहेगी।

वहीँ, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने एनडीए के लिए जमकर पसीना बहाया था। उनका प्रचार गीत ‘जोड़ी मोदी आ नीतीश जी के हिट होई’ जबरदस्त वायरल हुआ और एनडीए को 202 सीटों पर बंपर जीत मिली। इस जीत का एक बड़ा श्रेय पवन सिंह के जमीनी प्रभाव को दिया जा रहा है, जिसका इनाम उन्हें मिलना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की हार का कारण बनने के बावजूद भाजपा ने पवन सिंह को एमएलसी बनाकर अपने रिश्ते सुधारने का संकेत दे दिया है।

पवन सिंह को लेकर चल रही इन अटकलों के बीच राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके मंत्री बनने की संभावना बेहद कम है। इसके पीछे निम्नलिखित मुख्य कारण हैं कि 7 मई को हुए सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मौजूदा कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 32 मंत्री हैं। इनमें भाजपा के कोटे से सम्राट चौधरी समेत कुल 15 मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। यानी भाजपा के कोटे में अब कोई जगह खाली नहीं है। अगर दीपक प्रकाश सदन की सदस्यता न मिलने के कारण इस्तीफा देते हैं, तो उनकी जगह पवन सिंह को लाना आसान नहीं होगा। दीपक प्रकाश की पार्टी के पास 4 विधायक हैं।

- Advertisement -

राजनीतिक नियम और गठबंधन धर्म के मुताबिक, उनके इस्तीफे के बाद उनकी ही पार्टी के किसी विधायक को मंत्री पद सौंपा जाएगा, न कि भाजपा के किसी सदस्य को। कैबिनेट में जेडीयू कोटे से दो-तीन सीटें जरूर खाली हैं, लेकिन जेडीयू अपने कोटे की सीट भाजपा के किसी एमएलसी (पवन सिंह) को दे, इसकी संभावना न के बराबर है। भाजपा ने पवन सिंह को उच्च सदन (एमएलसी) भेजकर उनकी लोकप्रियता और चुनाव में किए गए सहयोग का सम्मान तो कर दिया है, लेकिन कैबिनेट के मौजूदा जातिगत और दलीय समीकरणों को देखते हुए फिलहाल ‘पावरस्टार’ के कंधों पर मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना मुश्किल नजर आता है।

TAGGED: samrat bihar cm, samrat chaudhary news, पवन सिंह, पावरस्टार, सम्राट सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अपराध

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित

मधुबनी। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी…

By Swatva
बिहारी समाज

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

सहरसा। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मोबाइल चोरी के आरोप को…

By Swatva
बिहारी समाज

पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल

पटना/मसौढ़ी : पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मणिचक के पास पुलिस…

By Swatva

नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन

नवादा : जिले के रोह प्रखंड में एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?