नवादा : जिले की परनाडाबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर उग्रवाद प्रभावित खटाँगी पंचायत क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापामारी के क्रम में खटांगी गाँव निवासी सहदेव सिंह, उमेश सिंह घटवार एवं शंकर सिंह घटवार को गिरफ्तार कर थाना लाय।
थानाध्यक्ष हरिकांत ने बताया कि आवश्यक पूछताछ व मेडिकल जांच के बाद न्यायायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया। तीनों आरोपित वर्ष 019 में घटना के बाद जमानत पर चल रहा था। जमानत के बाद न्यायालय के बुलावे के बावजूद अनदेखी कर फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट