By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की 38 समस्याएं

Swatva
Last updated: June 20, 2026 5:59 pm
By Swatva 163 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 38 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया।

जनसुनवाई के दौरान थाना मैसकौर अंतर्गत ग्राम विसिआईत निवासी राम स्वरूप दास द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी भूषण यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मोतनाजे निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा एल.पी.सी. (LPC) निर्गत कराने से संबंधित तथा थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम तुंगी निवासी सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर समाहर्ता तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

50 करोड़ से अधिक की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कई ने कराया नामांकन 
बिहारी समाज
सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटी विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी 
बिहारी समाज
जिले में भूमि रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

50 करोड़ से अधिक की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कई ने कराया नामांकन 
बिहारी समाज
सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटी विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी 
बिहारी समाज
जिले में भूमि रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

50 करोड़ से अधिक की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

पटना। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बिहार राज्य…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कई ने कराया नामांकन 

- आधिकारिक सूचि का प्रकाशन नहीं नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव…

By Swatva
बिहारी समाज

सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटी विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बकसंडा पंचायत की साहेबगंज…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले में भूमि रजिस्ट्री की दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 

-बढ़ी दर तत्काल प्रभाव से लागू नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?