नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने पटना स्नातक विधान परिषद सीट पर चौथी जीत दर्ज कर जदयू को मजबूती प्रदान करने वाले नीरज कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। लगातार व्यस्तता के कारण नीरज कुमार से आमना-सामने मुलाकात नहीं होने के कारण भले ही विलम्ब हुआ हो लेकिन अफरोजा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मौके पर नीरज कुमार ने कहा कि आपके लिए मेरे दिल में हमेशा स्थान रहा है और रहेगा। चुनाव में हार जीत लगा रहता है लेकिन इस चुनाव को जदयू व एनडीए कार्यकर्ता ने जिस चुनौती से लिया और आपने नामांकन से लेकर मतगणना तक जो मेहनत किया उसे भूला पाना संभव नहीं है। आपका क्या किसी कार्यकर्ता का कर्ज चुकाने लायक मैं भले ही नहीं हूं लेकिन उनके सम्मान पर अगर चोट आया तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।
मेरे शरीर का हर श्वास कार्यकर्ताओं के लिए धड़कता है और धड़कता रहेगा। अफरोजा खातुन ने जदयू प्रवक्ता के रूप में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि नि:स्वार्थ सेवा से मैं आपसे काफी प्रभावित रहा हूं और नीतीश कुमार के बाद आप मेरे आदर्श हैं और रहेंगे। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनसे आशीर्वाद की याचना की।
भईया जी की रिपोर्ट

