नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के राजद कार्यालय में विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि हम लोग तो शिक्षक चुनाव जीत गए लेकिन स्नातक चुनाव में थोड़ा पीछे रह गए, इसको लेकर बूथ स्तर पर कैसे मजबूती बनाना है इसको लेकर समीक्षा बैठक की।

इस संबंध में राजद के पुराने कार्यकर्ता मोoशफिर, इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव व अशोक यादव ने समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक बूथ स्तर पर लोग मजबूत नहीं होंगे तब तक किसी प्रकार के चुनाव को नहीं निकलेगा एवं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन मनाने को लेकर समीक्षा बैठक की गई। मौके पर दर्जनों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट
