नवादा : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, राम मगर में आयोजित की गई। बैठक में बिहार विधान परिषद् चुनाव 2026 में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर असद उल्लाह खां तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ संजय यादव उपस्थित थे।

कार्यकर्ता बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, हिसुआ विधान सभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू देवी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ शशि शेखर सिंह सहित जिला कांग्रेस के सम्मानित नेतागण, प्रखंड एवं मंडल के अध्यक्ष गण सहित हजारों की संख्या में लोगों ने बैठक में भाग लिया और सभी लोगों ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर असद उल्लाह खां एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय यादव जी के पक्ष में मतदान करवाने एवं विजयी बनाने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट
