नवादा : स्नातक व शिक्षक निर्वाचन की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है मतदाओं की ग़ोलवंदी परवान चढ़ने लगी है। इसी क्रम में नवादा-हसुआ पथ पर वाटर पार्क में राजद से जुड़े स्नातक व शिक्षक मतदाताओं की बैठक आयोजित की गयी। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक व शिक्षक प्रत्याशियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रत्याशियों ने संगठन से जुड़े स्नातक व शिक्षक मतदाताओं से न केवल अपनी बल्कि अपने दूसरे साथियों से भी प्रथम वरीयता का मत दिला राजद को मजबूती प्रदान करने की अपील की। राजद नेत्री सह पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती ने अपने संवोधन में कहा कि इस बार दोनों पदों पर मतदाता बदलाव चाहते हैं और बदलाव में नवादा में इतिहास रचेगा। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष नजर रखने पर बल दिया।
मेराज खां ने कहा कि “पहले मतदान फिर जलपान” की तर्ज पर मतदान के दिन कार्य किये जाने की आवश्यकता है। NDA के दोनों प्रत्याशियों को कमजोर समझने की भूल मूर्खता होगी। ऐसे में हमें सावधान रहने के साथ मतदाताओं तक बूथ तक पहुंचाने के साथ मतदान तक ध्यान देना होगा। मतदाताओं को श्रवण कुशवाहा, राजकुमार यादव समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।
भईया जी की रिपोर्ट