नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय सह पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन का मानवता सेवा का कोई जोड़ नहीं। तभी तो वह गरीबों व मजलूमों की न केवल मदर टेरेसा कहलाती है बल्कि उनके दिलों पर राज करती है। गोविंदपुर प्रखंड पूर्व उप प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य अनिल रविदास की पत्नी चमेली देवी की तबीयत अचानक खराब हो गयी। आनन फानन में परिजनों ने बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक जीवन ज्योति में भर्ती तो करा दिया लेकिन राशि के अभाव में कठिनाइयां सामने आ गयी।
सूचना मिलते ही अफरोजा खातुन ने बगैर किसी विलम्ब के बिहारशरीफ निजी अस्पताल पहुंच न केवल पीड़ित से मुलाकात से कर सांत्वना दी बल्कि अस्पताल प्रबंधन से मिलकर राशि के अभाव में मरीज को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं से बंचित न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा प्रबंधन से कहा कि राशि का भुगतान मैं करुंगी आप चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में कोताही न बरतें। उनके व्यवहार की चर्चा जगह जगह हो रही है। यही कारण है कि आज अपने पंचायत के गरीबों व मजलूमों के दिलों पर राज करती है। उनके पहुंचते ही घरों पर मिलने वालों का तांता लगा रहता है।
भईया जी की रिपोर्ट