By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

शादी छोड़ चुनी पढ़ाई : पिता ने जमीन बेचकर दिल्ली भेजा, अब डीएसपी का ले रही प्रशिक्षण

Swatva
Last updated: August 25, 2026 3:37 pm
By Swatva 5 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रोह प्रखंड कुंजैला गांव की रहने वाली किरण कुमारी ने डीएसपी बनकर एक मिसाल कायम की है। वह अपने गांव की पहली ऐसी लड़की हैं, जो बीपीएससी की अधिकारी बनी हैं। 70वीं बीपीएससी परीक्षा के परिणाम में किरण ने 962वीं रैंक हासिल की है। किरण फिलहाल गया में प्रशिक्षण ले रही हैं। किरण के पिता जगदीश प्रसाद ने बताया, “मैंने बेटी से शादी करने को कहा था, क्योंकि मेरी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे बहुत आगे तक पढ़ा सकूं, लेकिन उसने शादी से साफ इनकार कर दिया.” तब किरण ने कहा था कि शादी में जितना खर्च करेंगे, उतना मेरी पढ़ाई पर लगा दें।

- Advertisement -

इसके बाद पिता ने शादी का निर्णय बदल दिया और उसे पढ़ाई के लिए दिल्ली भेज दिया। इसके लिए उन्हें अपनी कुछ जमीन बेचनी पड़ी। हालांकि, आज उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत के बल पर डीएसपी का पद हासिल कर लिया है। बातचीत में किरण के पिता जगदीश प्रसाद बताते हैं कि पहले प्रयास में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में असफलता मिली बावजूद वह विचलित नहीं हुईं। अपनी कमियों को दूर किया और अपनी मेहनत, लगन तथा दृढ़ निश्चय से खुद को मजबूत बनाकर सफलता हासिल की। किरण को यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में मिली है।

किरण अपनी सफलता का ढोल नहीं पीटना चाहती थीं। जगदीश प्रसाद बताते हैं कि रिजल्ट आने के बाद भी किरण ने काफी दिनों तक इसे छिपाकर रखा। जब जॉइनिंग से पहले दस्तावेजों के सत्यापन का समय आया, तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बीपीएससी का रिजल्ट आने पर जब पिता ने पूछा था, तब भी उसने कुछ नहीं बताया। पिता को लगा कि शायद इस बार भी चयन नहीं हो पाया है। लेकिन जब वह वेरिफिकेशन के कागजात लेकर नवादा आई, तब उसने बताया कि उसका चयन डीएसपी पद पर हो गया है। नियुक्ति पत्र लेते हुए तस्वीर सामने आने के बाद ही लोगों को उसकी इस बड़ी उपलब्धि का पता चला।

किरण की सफलता में उनकी बड़ी बहन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। किरण ने तीन साल तक दिल्ली में रहकर तैयारी की। पिता बताते हैं कि तैयारी के दौरान जब वह पैसे नहीं भेज पाते थे, तब किरण की बड़ी बहन प्रिया उसकी आर्थिक मदद किया करती थी। यही वजह है कि किरण का अपनी बहन से गहरा लगाव है। तैयारी के दौरान घर आने पर किरण अपना ज्यादा समय जमुई में अपनी बहन के साथ बिताती थी। रिजल्ट आने के बाद भी वह सबसे पहले अपनी बहन के पास जमुई गई और सफलता की खबर साझा की। दरअसल, बड़ी बहन के पति के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें डाक विभाग में नौकरी मिली थी। किरण अपनी बहन के बच्चों से बहुत प्यार करती है।

- Advertisement -

जगदीश प्रसाद ने बताया कि किरण बचपन से ही अलग स्वभाव की थी और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थी। वह फालतू की बातों, बाजार जाने और समारोहों से दूर रहकर केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती थी। किरण का जन्म गांव में हुआ था, लेकिन जब वह 5-6 साल की थी, तब परिवार नवादा आकर रहने लगा। नवादा से शुरुआती पढ़ाई के बाद वह एक हफ्ते पटना रही और फिर दिल्ली चली गई। उसने प्रोजेक्ट कन्या स्कूल नवादा से 10वीं, आरएमडब्ल्यू कॉलेज से इंटर और स्नातक तथा दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

किरण का पैतृक गांव रोह प्रखंड का कुंजैला है, लेकिन उनका परिवार फिलहाल जिला मुख्यालय के मिर्जापुर मोहल्ले में रहता है। उनकी मां रंजू कुमारी मिर्जापुर वार्ड-13 की आंगनबाड़ी सेविका हैं, जबकि पिता जगदीश प्रसाद कपड़े की एक छोटी दुकान चलाते हैं। किरण चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। बड़ी बहन प्रिया जमुई डाकघर में कार्यरत हैं, बड़ा भाई पंकज कुमार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनकर नागपुर में और दूसरा भाई धीरज कुमार कर्नाटक में कार्यरत है। अब किरण डीएसपी बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, रोह प्रखंड कुंजैला गांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिजली विभाग भी हद है रे भाय!, 27 लाख से अधिक का जमा दिया बिल
बिहारी समाज
एन एच 20 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो जख्मी
बिहारी समाज
जुलूस-ए-मोहम्मदी 26‌ को निर्धारित मार्गों से निकलेगा जुलूस, तैयारियां जोरों पर
बिहारी समाज
अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिजली विभाग भी हद है रे भाय!, 27 लाख से अधिक का जमा दिया बिल
बिहारी समाज
एन एच 20 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो जख्मी
बिहारी समाज
जुलूस-ए-मोहम्मदी 26‌ को निर्धारित मार्गों से निकलेगा जुलूस, तैयारियां जोरों पर
बिहारी समाज
अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिजली विभाग भी हद है रे भाय!, 27 लाख से अधिक का जमा दिया बिल

नवादा : जिले का बिजली विभाग भी हद है रे भाय! 200…

By Swatva
बिहारी समाज

एन एच 20 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो जख्मी

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रजौली-बख्तियारपुर सड़क पर शेखपुरा…

By Swatva

जुलूस-ए-मोहम्मदी 26‌ को निर्धारित मार्गों से निकलेगा जुलूस, तैयारियां जोरों पर

नवादा : पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के सुनहरे अवसर…

By Swatva
बिहारी समाज

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार

नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?