नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के भाईजी भित्ता गांव से पुलिस ने बाइक पर लदी 159 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पीटीसी उपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से की।
बिना नंबर की बाइक पर ले जाई जा रही थी शराब
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए शराब निर्माण, भंडारण, बिक्री, परिवहन और सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शराब की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली, जिसके सत्यापन के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक पर प्लास्टिक की थैलियों में रखी कुल 159 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।
तस्कर की पहचान में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट