नवादा : बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में छ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, जिला संगठन आयुक्त, गाइड कैप्टन ममता रानी एवं सहायक शिक्षक संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुरुआत स्वागत गान के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अनिल कुमार शाह ने अपने संबोधन में कहा छ दिनों में बच्चों को शारीरिक मानसिक बौद्धिक और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया जो जीवनोंपयोगी है। साथ ही साथ यह भी सभी स्काउट एंड गाइड से कहा कि आप सभी जो सीखा है वह नियमित रूप से अपने विद्यालय में सभी विद्यार्थियों से शेयर करेंगे तब जाकर इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा होगा।
करणी सेन महतो ने इस अवसर पर कहां कि हमारे बच्चे अनुशासित में रहकर छ दिनों तक भारत स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सदरे आलम बच्चों से कहा हमें दशरथ मांझी से सीख लेना है जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। हमारे पास एक मात्र विकल्प है पढ़ना है और पद के आगे बढ़ाना है। कुल आठ टोली भाग लिया जिसमें सभी टोली नायक ने अपने देश के वीरांगना के नाम और फूलों से टोली का नाम रखा। लक्ष्मीबाई कस्तूरबा गांधी इंदिरा गांधी सरोजिनी नायडू गुलाब सनफ्लावर।
इसी के साथ गांधी इंटर विद्यालय नवादा और राजकीय कन्या इंटर विद्यालय और पटवा सराय में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार ने बताया छ दिन में, नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना झंडा गीत आंदोलन का ज्ञान रस्सी की जानकारी एवं गठे, प्राथमिक उपचार राष्ट्रभक्ति कदमताल बाल विवाह अकाल उसे प्लास्टिक पर बना दहेज प्रथा भ्रूण हत्या नशा उन्मूलन पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के विशेष जोड़ दिया गया। मौके परअविनाश रंजन, संजय कुमार, हेमंत कुमार, बबीता कुमारी नीलू भारती समेत गांधी इंटर विद्यालय के प्रभारी राकेश कुमार ,लव कुमार, स्काउट मास्टर सौरव गिरी, मुरली धर, राधिका कुमारी, राजीव कुमारी आदि मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट