नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर गांव में छापेमारी कर 2 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान सुलेखा देवी (50) को गिरफ्तार कर लिया।
इस बावत गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताये गये निशानदेही पर अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट