By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा

Swatva
Last updated: July 1, 2026 4:58 pm
By Swatva 116 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : कभी बिहार-झारखंड में विशिष्ट स्थान रखने वाले जिले के अकबरपुर में 1927 में स्थापित राजकीयकृत मध्य विद्यालय आगामी वर्ष 2027 में अपना गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रहा है, लेकिन विद्यालय इन दिनों अपने अस्तित्व को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गया है। शिक्षा विभाग के एक नए प्रस्तावित फैसले के विरोध में विद्यालय के पूर्व छात्र, अभिभावक, प्रबुद्ध समाजसेवी और स्थानीय नागरिक पूरी तरह से एकजुट हो गए हैं। आंदोलन पर उतरे प्रबुद्ध लोगों का साफ तौर पर कहना है कि यह विद्यालय केवल एक साधारण शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संपूर्ण अकबरपुर प्रखंड की एक अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है और ग्रामीण क्षेत्र की असली पहचान है।

Contents
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुरू किया जन आंदोलनकस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर उठेगा सवालशताब्दी समारोह को भव्य रूप से मनाने का सामूहिक संकल्प
- Advertisement -

निवर्तमान प्रधानाध्यापक स्व देवनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय को तब के संयुक्त बिहार-झारखंड में विशिष्ट स्थान दिलाया था। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूरि भूरि प्रसंशा की थी। यहां तक कि उन्होंने निवर्तमान प्रधानाध्यापक स्व देवनाथ सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार की अनुसंशा की थी और तत्कालीन राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 05 सितंबर 1962 को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा था।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुरू किया जन आंदोलन

इस प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ मुखर हुए पूर्व छात्रों और बुद्धिजीवियों में अरुण कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, प्रख्यात समाजसेवी सतीश कुमार, मनोरंजन कुमार, विनोद कुमार सिंह, व्यवसायी अजय कुमार गुप्ता और वरिष्ठ शिक्षाविद् राजीव रंजन व जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया ने विद्यालय के अस्तित्व को बचाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। बुद्धिजीवियों का सामूहिक रूप से मानना है कि शताब्दी वर्ष के ठीक पहले इस ऐतिहासिक विद्यालय के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत दोनों के साथ सरासर अन्याय होगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि विद्यालय ने दशकों से हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर उन्हें समाज के विभिन्न उच्च पदों पर प्रतिष्ठित कराया है।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर उठेगा सवाल

शिक्षविदों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को जमीनी स्तर पर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले विद्यालय की ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान समय की शैक्षणिक जरूरतों का गंभीरता से आकलन करना चाहिए। पूर्व छात्रों ने तकनीकी पक्ष साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में विद्यालय परिसर से शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य सफलतापूर्वक संचालित होते हैं। इसके साथ ही, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की करीब 100 छात्राएं प्रतिदिन यहां अपनी पढ़ाई के लिए आती हैं। विभाग द्वारा इस व्यवस्था को बदला गया, तो इन छात्राओं को दो किलोमीटर से अधिक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों बुरी तरह प्रभावित होगी।

- Advertisement -

शताब्दी समारोह को भव्य रूप से मनाने का सामूहिक संकल्प

जय अकबरपुर, जय शिक्षा, जय धरोहर के गगनभेदी नारों के साथ आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि मध्य विद्यालय अकबरपुर के मूल अस्तित्व को हर हाल में यथावत बरकरार रखा जाए। इसके साथ ही वर्ष 2027 में विद्यालय का शताब्दी समारोह सामाजिक स्तर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाए तथा विद्यालय के भविष्य के विकास में पूर्व छात्रों और समाज के प्रबुद्ध लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह विद्यालय समूचे क्षेत्र की एक अमूल्य धरोहर है और इसके संरक्षण व अस्मिता को बचाए रखने के लिए शांतिपूर्ण जनआंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, अकबरपुर मध्य विद्यालय, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार

सुपौल। जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित

नवादा : विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और समान…

By Swatva
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
अपराध

टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने आज बुधवार को 12 सीनियर IPS…

By Amit Dubey
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
देश-विदेश

शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

वर्तमान युग, जिसमें ज्ञान केवल सूचना तक सीमित न रहकर सामाजिक परिवर्तन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?