नवादा : जिले में नकली स्टांप बिक्री का धंधा फल-फूल रहा है। धंधा जब व्यवहार न्यायालय परिसर में हो तो चर्चा तो होनी ही है सो चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सूत्रों के अनुसार शपथ पत्र बनवाने व एकरारनामा के साथ अन्य कार्यों के लिए स्टांप की आवश्यकता होती है। परिसर के अंदर स्टांप की बिक्री करने वाले कइ सफेदपोशों द्वारा नकली स्टांप की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। उक्त धंधे में कई सफेदपोश के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।
वैसे बहुत जल्द तमाम प्रमाणों के साथ इसका खुलासा संभव है। बहुत जल्द तमाम सबूतों के साथ जनता के न्यायालय में खबरें परोसी जा सकती है। बशर्ते जांच व कार्रवाई आरंभ नहीं हुई तो।इसके लिए पाठकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
भईया जी की रिपोर्ट