नवादा : जिले के सिरदला बाजार स्थित प्रो लखन देवी मथुरा कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में पुण्य तिथि कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक इंटर विद्यालय रजौली बालमुकुंद प्रसाद द्वारा कि गई वही मंच संचालन आशुतोष कुमार अशोक ने किया। पुण्य तिथि समारोह में अनुमंडल स्तर के दर्जनों समाजसेवियों ने भाग लेकर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
स्व नरेंद्र यादव का जन्म 1920 ई में शेरपुर जैसे एक छोटा सा गांव में हुआ था। वे 1952 से 2005 तक मुखिया पद पर विराजमान रहे। 2022 सोलह जून को अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह गये । स्व नरेंद्र बाबू अपने सादा जीवन उच्च विचार,सिरदला में नारी शिक्षा के जन्मदाता, आजादी के बाद सिरदला प्रखंड के धीरौंध पंचायत के करीब पचास वर्ष तक निर्वाचित मुखिया पद पर विराजमान रहे।
लखन देवी कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखन प्रसाद, बीस सूत्री रामबिलास वर्मा, स्वागत अध्यक्ष बासदेव यादव,बिजय प्रसाद, के साथ ही सैकड़ो समाजसेवी व ग्रामीण लोग ने पुण्य तिथि कार्यक्रम में भाग लिया।
मौके पर दैनिक जागरण सिरदला संवाददाता संजय कुमार सक्सेना को अंग वस्त्र देकर देकर सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि छोटू यादव, राजद अध्यक्ष नागेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, राजेंद्र प्रसाद मेस्कोर, संजय प्रसाद, ब्यापार मंडल अध्यक्ष जयराम यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट