By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

गणितीय समर कैंप पर सवाल, अभिभावकों ने कहा- सिर्फ कागजों पर चल रहा कैंप

Swatva
Last updated: June 15, 2026 10:03 pm
By Swatva 38 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में एक जून से 30 जून तक गणितीय समर कैंप का आयोजन किया जाना था। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया था, जिसमें समर कैंप की तैयारी सुनिश्चित कराने को कहा गया था। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं को दी गई थी। विभागीय निर्देश के अनुसार एक जून से 30 जून तक समर कैंप में कक्षाओं का संचालन किया जाना था। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर निगरानी टीम के गठन का प्रावधान था।

Contents
स्वयंसेवकों की बड़ी भूमिका, न्यूनतम आयु 18 वर्षखेल-खेल में सीखाने पर था जोरछात्रों और अभिभावकों ने लगाया आयोजन नहीं होने का आरोपकहते हैं पदाधिकारी
- Advertisement -

स्वयंसेवकों की बड़ी भूमिका, न्यूनतम आयु 18 वर्ष

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की मदद ली जानी थी। सभी मध्य विद्यालयों से कम से कम दो से तीन ऐसे युवाओं का चयन किया जाना था, जो स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार हों। इसके अलावा शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज कर्मी और अन्य सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवक भी इस अभियान में भाग ले सकते थे। स्वयंसेवकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई थी। साथ ही भाषा और गणित में रुचि तथा स्मार्टफोन संचालन की सामान्य जानकारी होना आवश्यक था, ताकि वे डिजिटल रिकॉर्डिंग में भी सहयोग कर सकें।

खेल-खेल में सीखाने पर था जोर

समर कैंप में केवल पारंपरिक पढ़ाई नहीं, बल्कि गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाना था। बच्चों को पढ़ने, समझने और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के अवसर दिए जाने थे। बुनियादी गणितीय गतिविधियों के साथ खेल, कहानी सुनाना, चित्रांकन, पोस्टर निर्माण और अन्य रोचक गतिविधियों को भी शामिल किया गया था।

विभाग का मानना था कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे पढ़ाई को बोझ नहीं समझेंगे। स्वयंसेवकों को प्रतिदिन 10 से 15 बच्चों के साथ एक से डेढ़ घंटे तक गतिविधियां संचालित करनी थीं। कक्षाओं का समय सुबह सात से नौ बजे या शाम पांच से सात बजे तक बच्चों की सुविधा के अनुसार निर्धारित किया गया था।

- Advertisement -

छात्रों और अभिभावकों ने लगाया आयोजन नहीं होने का आरोप

जून के अंतिम सप्ताह में समर कैंप में शामिल बच्चों की अंतिम परीक्षा ली जानी थी। अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के छात्र राजा कुमार, बिक्की कुमार, अजय कुमार और रजनी कुमारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों द्वारा गणित विषय के लिए समर कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अकबरपुर प्रखंड के किसी भी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन नहीं किया जा रहा है।अभिभावक टेकनारायण यादव, मुकेश कुमार और रवि कुमार ने आरोप लगाया कि प्रखंड क्षेत्र में समर कैंप का संचालन नहीं हुआ और यह कार्यक्रम सिर्फ कागजों पर चलाया जा रहा है।

कहते हैं पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अकबरपुर विद्यानंद कुमार ने कहा कि सभी जगह कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, गणितीय समर कैंप, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
नदियों मिल सकेगा को चार महीने का आराम? आज से बालू खनन पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
नदियों मिल सकेगा को चार महीने का आराम? आज से बालू खनन पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

अरवल। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में…

By Swatva
बिहारी समाज

आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक

अरवल -पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों…

By Swatva
बिहारी समाज

नदियों मिल सकेगा को चार महीने का आराम? आज से बालू खनन पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

नवादा : राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया), बिहार की पर्यावरणीय स्वीकृति की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?