By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Swatva
Last updated: May 30, 2026 3:12 pm
By Swatva 33 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित प्रतिष्ठित मॉल और कोचिंग संस्थानों की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने शेखपुरा में छापेमारी कर तीनों को दबोचा है और उनके पास से कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

Contents
फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगीशेखपुरा से गिरफ्तार हुआ नवादा के तीन आरोपीबायजूस की फ्रेंचाइजी के नाम पर भी रच रहे थे साजिशअब तक सात आरोपी गिरफ्तार, अन्य सदस्यों की तलाश जारीएसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने की कार्रवाईसाइबर अपराधियों को कड़ा संदेश
- Advertisement -

फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी

जानकारी के अनुसार भागलपुर की एक महिला व्यवसायी को नामी रिटेल ब्रांड ‘जुडियो’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

शेखपुरा से गिरफ्तार हुआ नवादा के तीन आरोपी

भागलपुर साइबर थाना की टीम ने जमुई और शेखपुरा जिले में छापेमारी अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के कुम्भरावां निवासी आशीष राज, शाहपुर थाना क्षेत्र के लालबीघा निवासी त्रिभुवन भाष्कर तथा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाई निवासी कृष्णकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बायजूस की फ्रेंचाइजी के नाम पर भी रच रहे थे साजिश

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह अब लोगों को देशव्यापी कोचिंग संस्थान ‘बायजूस’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी की नई योजना बना रहा था। जब्त मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने की कार्रवाई

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की निगरानी तथा साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, रामकृष्ण, सन्नी कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -

साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, Nawadaभागलपुर साइबर थाना, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
बिहारी समाज
बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
बिहारी समाज
बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि

नवादा : नगर के मिर्जापुर मुहल्ले में एक चार मंजिला भवन और…

By Swatva

फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड नेमदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

नवादा : जिले की वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता देवी ने…

By Swatva
बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
देश-विदेश

बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?