नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमिटी की चुनावी रणनीति का तिलिस्म टूटेगा? अधिवक्ताओं द्वारा सवाल पूछा जाने लगा है। ऐसा इसलिए कि राज्य कमिटी द्वारा बार बार चुनाव कराने का बिहार स्टेट बार कॉन्सिल आदेश का बार बार उल्लंघन के बावजूद चुनाव किसी न किसी कारण टाला जाता रहा। बावजूद राज्य कमिटी ने मौन साध तदर्थ कमिटी को लूट की खुली छूट दे दी।
ऐसे में सवाल पूछा जाने लगा है तिलिस्म टूटेगा? चुनाव होगा? पूर्व में तदर्थ कमिटी द्वारा मनमानी तरिके से मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाये जाने को बार कौंसिल में चुनौती दिये जाने के बाद निरस्त करते हुए बिहार स्टेट बार कॉन्सिल के तीन सदस्यों की निगरानी मे चुनाव पदाधिकारी का चयन किया जाना है।
जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमिटी 21मई को 9-30सुबह में आमसभा की सुचना अधिवक्ताओं को दी है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी के चयन को ले अधिवक्ताओ में सरगर्मी तेज हो गयी है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों संत शरण शर्मा, महेश विश्कर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, उमेश प्रसाद सिंह, अरविंद शर्मा, रवींन्द्र प्रसाद यादव, राम कृष्णा प्रसाद ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
भईया जी की रिपोर्ट