नवादा : जिले के बहुचर्चित पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया की खबर एकबार फिर रंग लायी है। अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार नजामा मुहल्ला इमामबाड़ा भूमि अतिक्रमण न केवल मुक्त हुआ बल्कि अतिक्रमण कारी ने घुटने टेक दिया। वैसे ख़बर आने के बाद थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने उक्त मामले में अहम भूमिका निभाई तथा तनाव बढ़ने के पूर्व अंचल अधिकारी पर दबाव बना भूमि चिन्हित करवाने में सहयोग किया।
अंचल अधिकारी से लेकर अमीन तक की भूमिका नकारात्मक रही। यही कारण है कि एक अमीन को अतिक्रमण कारी फोन आते ही मापी छोड़ फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों के दबाव व अमीन की कारगुजारी की फोटोयुक्त खबरें दुबारा प्रकाशित हुई तथा स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा तब न केवल पुनः मापी हुई बल्कि स्थानीय लोगों द्वारा निजी अमीन से करायी गयी मापी को अंचल अधिकारी ने मान्यता प्रदान की।
अतिक्रमण कारी जब अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके तब जातिय पंचायत की शरण में आ अपनी ग़लती स्वीकार कर निजी अमीन की मापी के अनुसार भवन निर्माण आरंभ कराने की अनुमति मांगी। पंचायत ने उनकी बातें स्वीकार कर पंचायत के सदस्यों की मौजूदगी में निर्माण कार्य आरंभ कराया गया है। इस प्रकार भैया जी की खबर न केवल रंग लायी बल्कि संभावित बड़ी घटना टालने में सफलता प्राप्त होते ही मुहल्ले के शेष अल्पसंख्यकों ने राहत की सांस ली है।
भईया जी की रिपोर्ट