नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव में गुरुवार शाम रामधनी राम के करकट एवं फूस से बने घर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा हजारों रुपये का जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन काफी देर तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भईया जी की रिपोर्ट