नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, द्वारा दिनांक 24.04.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिद्वाक के 10 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। जिसके लिए योग्यता स्नातक के साथ बेसिक इंग्लिश होना चाहिए।
वेतन ₹14,500 के साथ ₹3,000 मकान किराया तथा अन्य सुविधाएं ई.पी.एफ. उपलब्ध होंगी। स्थानांतरण होने पर किराया देय होगा। उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट