By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

डीआसीसी बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण

Swatva
Last updated: April 15, 2026 5:46 pm
By Swatva 110 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर मेले का निरीक्षण किया तथा विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मेले में उपस्थित वेंडर्स एवं आम नागरिकों से सोलर लोन से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लाभुकों से योजना की प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधा, तकनीकी सहयोग एवं आवेदन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

- Advertisement -

मेले में प्रमुख बैंकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बिहार दक्षिण ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदनों की जांच कर आवश्यक त्रुटियों का सुधार किया गया एवं ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को गति दी गई। जिला पदाधिकारी ने मेले में लगाए गए 03 किलोवाट के सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा उसके कार्य-प्रणाली, लागत एवं लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं वेंडर्स से अपील की कि वे सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल अपने बिजली खर्च में कमी लाएं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल अनिल कुमार भारती ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस मेले का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित एवं तकनीकी कारणों से रद्द किए गए ऋण आवेदनों में सुधार कर उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में बड़ी संख्या में इच्छुक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लाभुकों को सोलर प्लांट स्थापना, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सौर ऊर्जा प्रणाली के लाभ एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

- Advertisement -

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सोलर संयंत्र स्थापना हेतु सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78,000 की सहायता दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सौर संयंत्र की लागत 3 से 4 वर्षों में वसूल हो जाती है तथा इसके पश्चात लगभग 25 वर्षों तक उपभोक्ताओं को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा का लाभ प्राप्त होता है।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए तथा लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ें। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: ‘सोलर लोन मेला, NAWADA, nawada khabar, Nawada news, डीआसीसी बुधौल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
अरवल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में 1644 रहे अनुपस्थित
बिहारी समाज
जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का काम शुरू
बिहारी समाज
नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बिहारी समाज
अरवल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में 1644 रहे अनुपस्थित
बिहारी समाज
जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का काम शुरू
बिहारी समाज
नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का काम शुरू

-''ज्ञान भारतम’ मिशन के तहत पांडुलिपियों का होगा डिजीटलीकरण नवादा : केंद्र…

By Swatva
बिहारी समाज

नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न

नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका…

By Swatva

जिले में थम नहीं रहा अग्निकांड का सिलसिला, 25 बिगहा गेहूं फ़सल जलकर खाक

नवादा : जिले में अग्नि देव का नृत्य थमने का नहीं ले…

By Swatva

फर्जी अनुज्ञप्ति मामले में डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमिटी 

-20 तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश नवादा : जिले के बहुचर्चित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?