नवादा : जिले में अग्नि देव का नृत्य थमने का नहीं ले रहा है। कभी यहां तो कभी वहां सिलसिला जारी है। ऐसे में किसानों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हो रहा है तो उनकी श्रम व पूंजी दोनों नष्ट हो रही है। जिले के काशीचक प्रखंड क्षेत्र के बोझमा गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग में दर्जनों किसानों के खेतों में लगी गेहूं फ़सल जलकर खाक हो गयी। आग की उठती लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को पास तक फटकने नहीं दिया।
सूचना के आलोक में पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन ने न केवल आग पर काबू पाया बल्कि शेष खेतों में लगी गेहूं की फसल बचा पाने में कामयाब हो सका। बता दें जिले में अबतक विभिन्न प्रखंडों में हुई अग्निकांड की घटनाओं के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार माना जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा नियुक्त ठेकेदारों द्वारा न तो तय मानक के तहत पोल खड़ा किया न ही बिजली का तार बिछाया। हालात यह है कि बल्कि हवा का झोंका तक बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और घटनाओं को जन्म दे रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट