अरवल – जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा संस्कृति भवन, अरवल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जीविका दीदियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत्त बच्चों हेतु पोशाक की सिलाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सिलाई केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा निर्देश दिया कि बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोशाक की गुणवत्ता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभुक बच्चों को समय पर इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सिलाई कार्य में संलग्न सभी दीदियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे और अधिक कुशलता के साथ कार्य कर सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में निरंतर अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट