-20 तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश
नवादा : जिले के बहुचर्चित रजौली प्रखंड अमावां पंचायत पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान की फर्जी अनुज्ञप्ति मामले में नया मोड़ आ गया है। जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल द्वारा सचिव खाद्य आपूर्ति बिहार सरकार के समक्ष उठाये गये और उनके द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच प्रतिवेदन मांगे जाने पर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
सचिव के आदेश के आलोक में डीएम ने अपने पत्रांक 342 आपूर्ति दिनांक 09/04/26 के द्वारा जांच कमेटी गठित कर संबंधित को पत्र उपलब्ध कराया है। कमिटी में ग्रामीण विकास निदेशक धीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सनोज चौधरी व जिला सहकारिता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जांच कमेटी से आगामी 20 अप्रैल तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जांच प्रतिवेदन डीएम द्वारा सचिव को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अगली सुनवाई में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट